'झारखंड में लागू किया जाएगा UCC', चुनाव के बीच बंगाल में घुसपैठ पर क्या बोले अमित शाह?
Jharkhand Election 2024: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को रांची पहुंचे। यहां अमित शाह ने आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र (संकल्प पत्र) जारी किया। इस दौरान उन्होंने झारखंड में यूसीसी और बंगाल में घुसपैठ का मुद्दा उठाया। साथ ही, कहा कि यह चुनाव झारखंड का भविष्य सुनिश्चित करने का चुनाव है।
रांची में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 03 नवंबर को एक कार्यक्रम में पार्टी का 'संकल्प पत्र' जारी किया। इस दौरान शाह ने कहा, 'झारखंड में UCC (समान नागरिक संहिता) लागू किया जाएगा। लेकिन, आदिवासी समुदाय को यूसीसी के दायरे से बाहर रखा जाएगा।' इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि झारखंड का ये चुनाव ना केवल सरकार बदलने का चुनाव है।

बल्कि, झारखंड का चुनाव झारखंड का भविष्य सुनिश्चित करने का चुनाव है। झारखंड की महान जनता ने तय करना है कि आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई सरकार चाहिए या विकास के रास्ते पर PM मोदी के नेतृत्व में चलती हुई भाजपा सरकार चाहिए। घुसपैठ कराकर झारखंड की अस्मिता रोटी, बेटी, माटी तीनों को खतरे में डालने वाली सरकार चाहिए।
या फिर परिंदा भी पैर ना मार सके ऐसी सरहद की सुरक्षा करने वाली बीजेपी सरकार चाहिए। इस दौरान शाह ने बंगाल में घुसपैठ का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बंगाल में घुसपैठ नहीं रुकी है, क्योंकि स्थानीय प्रशासन घुसपैठ को बढ़ावा दे रहा है। झारखंड में घुसपैठ नहीं रुकी है, क्योंकि स्थानीय प्रशासन घुसपैठ को बढ़ावा दे रहा है।
हर जगह बीएसएफ है, असम में भी बीएसएफ है...यहां भाजपा की सरकार बनाइए। हमारे पटवारी से लेकर मुख्यमंत्री तक, हर कोई न केवल उन्हें रोकेंगे बल्कि उन्हें निर्वासित भी करेंगे। तो वहीं, अमित शाह ने बोलते हुए कहा कि हेमंत सोरेन पीएम मोदी से 1 लाख करोड़ का हिसाब मांग रहे थे।
मैं हिसाब लेकर आया हूं, अगर हिम्मत है तो इसका जवाब झारखंड की जनता दीजिए। जिस कांग्रेस और लालू प्रसाद की गोदी में आप बैठे हैं उनकी UPA सरकार ने 2004 से 2014 तक झारखंड को 10 साल में 84 हजार करोड़ देने का काम किया था। पीएम मोदी ने 2014 से 2024 के बीच में 3 लाख 8 हजार करोड़ रुपया झारखंड देने का काम किया।
शाह ने कहा कि गोगो दीदी योजना' के तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये दिए जाएंगे। दिवाली और रक्षाबंधन पर मुफ्त एलपीजी गैस सिलेंडर दिए जाएंगे और सिलेंडर 500 रुपये में दिए जाएंगे। झारखंड के युवाओं के लिए 5 लाख रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications