झारखंड चुनाव: नतीजो से पहले इस मामले में BJP पर भारी पड़ी JMM, हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने किया कमाल
Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार आज खत्म हो गया है। दूसरे चरण के मतदान में 38 सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा। झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 43 सीटों के लिए 13 नवंबर को मतदान हुआ था। 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा के मतों की गिनती महाराष्ट्र के साथ 23 नवंबर को होगी।
झारखंड में मुकाबला सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के बीच है। इन सबके बीच हेमंत सोरेन की पत्नी और जेएमएम की गांडेय विधानसभा सीट से उम्मीदवार कल्पना सोरेन ने चुनाव प्रचार करने के मामले में भाजपा को भी पछाड़ दिया है।

ये भी पढ़ें- झारखंड चुनाव: सोरेन पर टिकी 'गुरुजी' के विरासत को बढ़ाने की जिम्मेदारी, संथाल परगना में लड़ाई 'अबुआ सरकार' की
झारखंड चुनाव: कल्पना सोरेन ने की सबसे ज्यादा जनसभाएं
सीएम हेमंत सोरेन ने चुनाव प्रचार के लिए रविवार (17 नवंबर) तक 92 चुनावी सभाएं हैं। तो वहीं उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने 98 जन सभाओं को संबोधित किया है। कल्पना सोरेन ने अकेले राज्य में सबसे ज्यादा जन सभाए कर चुकी हैं।
वहीं दूसरी ओर भाजपा या उनकी सहयोगी किसी भी पार्टी के किसी भी नेता ने इतनी चुनावी सभाएं झारखंड में नहीं की है। भाजपा के सह चुनाव प्रभारी और असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने 53 जनसभाएं की हैं। ये एनडीए के किसी भी नेता की सबसे ज्यादा जनसभा है।
चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने 48 सभाएं की हैं। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने 6 और कांग्रेस सांसद राहुल गांदी ने भी 6 सभाए की है। ऐसे में अगर चुनावी नतीजे इंडिया ब्लॉक के पक्ष में आते हैं तो इसका सबसे ज्यादा श्रेय कल्पना सोरेन को जाएगा। वहीं अगर एनडीए को कामयाबी मिली तो क्रेडिट हिमंता बिस्वा सरमा के नाम पर होगा।
ये भी पढ़ें- Jharkhand Chunav: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना के साथ डाला वोट, लोगों से की मतदान की अपील
कांग्रेस के चुनाव प्रचार को लेकर INDIA गठबंधन में है नाराजगी!
इंडिया ब्लॉक के सहयोगी दलों- जेएमएम और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने राज्य में कांग्रेस पार्टी के 'कमजोर' अभियान को लेकर चिंता जताई है।
कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने सिर्फ उन्हीं सीटों पर प्रचार किया, जहां पार्टी के उम्मीदवार मैदान में थे। कांग्रेस पार्टी ने इंडिया ब्लॉक के सहयोगियों के लिए प्रचार नहीं किया। कांग्रेस 81 सदस्यीय विधानसभा में 30 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इनमें से 17 सीटों पर 13 नवंबर को पहले चरण में मतदान हुआ था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुआई वाली जेएमएम 42 सीटों पर, आरजेडी छह और सीपीआई (एमएल) (एल) तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications