Jharkhand Election: बिहार वाला गदर झारखंड में भी मचा पाएंगे चिराग? BJP से गठबंधन होगा या नहीं? अब खुद बताया
Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने घोषणा की है कि वह आजसू (AJSU) और जेडीयू (JDU) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी। ऐसे में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास (LJP) की पार्टी एनडीए का हिस्सा होगी या नहीं? क्या लोकसभा चुनाव में बिहार जैसा स्ट्राइक रेट झारखंड में भी होगा? इन सभी बातों को लेकर चर्चाएं होने लगी है।
अब पार्टी प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने खुद इस मामले पर बड़ा अपडेट दिया है। झारखंड चुनावों को लेकर रविवार 29 सितंबर को रांची पहुंचे चिराग पासवान ने कहा कि 'लोजपा (रामविलास) हम सभी तरह के विकल्पों के साथ आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं। विकल्पों में जहां एक तरफ गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने का विचार है, वहीं दूसरी तरफ पार्टी अकेले लड़ने पर भी विचार कर रही है।'

ये भी पढ़ें- Jharkhand Chunav 2024: बाबूलाल मरांडी, सीता सोरेन से चम्पाई तक, BJP के 14 दिग्गज नेता किस सीट से लड़ेंगे चुनाव
चिराग पासवान बोले- झारखंड में भी LJP का मजबूत जनाधार रहा है
चिराग पासवान ने कहा, ''लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास का झारखंड में मजबूत जनाधार रहा है। जब मेरा जन्म हुआ, उस समय बिहार झारखंड एक ही राज्य था। ऐसे में यह मेरी जन्मभूमि भी है। यह मेरे पिता की कर्मभूमि भी रही है। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने हाल के वर्षों में यहां एक मजबूत जनाधार संगठन भी तैयार किया है।''
ये भी पढ़ें- झारखंड चुनाव को लेकर बोले चिराग पासवान, कहा-'जल्द ही तय करेंगे कि अकेले लड़ना है या गठबंधन के साथ'
चिराग बोले-LJP झारखंड चुनाव लड़ेगी ये तय है, गठबंधन पर अंतिम फैसला बाकी
चिराग पासवान ने कहा कि इतना तो तय है कि झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी चुनाव लड़ेगी। चिरान ने कहा, ''ऐसे में पार्टी ने यह जरूर तय कर लिया है कि पार्टी चुनाव लड़ेगी। अब पार्टी गठबंधन के तहत चुनाव लड़ती है या अकेले लड़ती है, फिलहाल सभी मुद्दों पर चर्चा चल रही है. मुझे लगता है कि जब तक अधिसूचना आएगी, तब तक इस पर भी अंतिम फैसला हो जाएगा।''
चिराग पासवान धनबाद में करेंगे जनसभा को संबोधित
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आज धनबाद में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। चिराग का कार्यक्रम कोयला नगर बीसीसीएल, नेहरू स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया जा रहा है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications