Jharkhand Election 2024: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का दावा- जीतेंगे गोड्डा की सभी 6 सीटें, बताया प्लान

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद निशिकांत दुबे (MP Nishikant Dubey) ने कहा है कि उनकी पार्टी को बहुमत मिलने वाला है। निशिकांत दुबे ने दावा किया है कि भाजपा गोड्डा जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

इसके साथ ही निशिकांत दुबे ने यह भी दावा किया है कि मधुपुर और जरमुंडी सीटों पर भी भाजपा जीत दर्ज करेगी। एक स्थानीय चैनल से बात करते हुए निशिकांत दुबे ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में गोड्डा की सभी सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी।

Nishikant Dubey Jharkhand Election 2024

उन्होंने कहा, ''मधुपुर और जरमुंडी विधानसभा सीटों पर भी भाजपा विपक्ष को हराकर जीत दर्ज करेगी।'' गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में छह विधानसभा सीटें हैं, जहां भाजपा के दो मौजूदा विधायक हैं।

ये भी पढ़ें- झारखंड में राजनीतिक भूचाल के बाद आसान नहीं हेमंत सोरेन की राह, बढ़ रही है मुश्किल

हेमंत के मंत्री हाफिजुल हसन को निशिकांत दुबे ने बताया 'केले का पेड़'

निशिकांत दुबे ने मधुपुर विधायक और राज्य के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी की तुलना 'केले के पेड़' से की है। निशिकांत दुबे ने कहा, "जैसे केले का पेड़ एक बार ही फल देता है, वैसे ही वे (हसन) भी एक बार ही विधानसभा का मुंह देख पाएंगे। मधुपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से शानदार जीत दर्ज करेगी।"

सीएम हेमंत सोरेन के बयान पर भी निशिकांत दुबे ने पलटवार किया है। निशिकांत दुबे ने कहा, लोकसभा में 14 में 9 सीट हम जीते हैं, आदिवासी समाज की जनसंख्या 48 प्रतिशत से घटाकर 28 करने के बाद जोड़ घटाव भी भूल गए ,9 सीट वाला हार गया लेकिन 5 सीट वाला जीत गया। दिमाग सठियायाना इसी को कहते हैं।''

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा था, ''भाजपा के ये राजनीतिक गिद्ध अब संथाल परगना और बिहार को मिलाकर अलग राज्य बनाना चाहते हैं। ऐसे लोगों को बोरे में बंद कर गुजरात के समंदर में फेंकने की जरूरत है। एक तरफ पूंजीपतियों की जमात है और दूसरी तरफ गरीब। लोकसभा में जिस तरह इन्हें झारखण्ड में सीख मिली है ऐसी ही सीख विधानसभा में भी देने की जरूरत है।''

ये भी पढ़ें- झारखंड चुनाव से पहले जयराम महतो का साथ छोड़ संजय मेहता ने बनाई पार्टी, क्या अब दो पुराने साथी में होगी टक्कर?

बांग्लादेशी घुसपैठ पर भी निशिकांत दुबे ने साधा निशाना

निशिकांत दुबे ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में हुई जनगणना में आदिवासियों की आबादी कम हुई थी और मुसलमानों की आबादी बढ़ी थी। उन्होंने कहा कि संथाल परगना के वे सभी अधिकारी जिन्होंने इस बात से इनकार किया है कि उनके इलाके में बांग्लादेशी घुसपैठियों की संख्या नहीं बढ़ी है, आने वाले समय में उनके खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी।

उन्होंने कहा कि संथाल परगना के सभी 6 डीसी और एसपी ने कोर्ट में हलफनामा दिया है कि उनके जिलों में बांग्लादेशी घुसपैठ नहीं हुई है। उन्होंने कहा, गलत हलफनामा देने के कारण उन्हें जेल जाना पड़ेगा। सभी अधिकारी सीएम के दबाव में काम कर रहे हैं।

राहुल गांधी के बयान पर भी निशिकांत दुबे ने किया पलटवार

निशिकांत दुबे ने हाल ही में अमेरिका यात्रा के दौरान सिख समुदाय पर दिए गए राहुल गांधी के बयान को लेकर भी उन पर निशाना साधा। निशिकांत दुबे ने कहा, "राहुल गांधी देश को बांटना चाहते हैं, ठीक वैसे ही जैसे उनके पूर्वजों ने भारत और पाकिस्तान को बांटा था।"

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का बयान खालिस्तान की मांग करने वाले समर्थकों को प्रोत्साहित कर रहा है। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी झारखंड में ग्रेटर बांग्लादेश बनाना चाहते हैं, अलग खालिस्तान बनाना चाहते हैं और अलग कश्मीर बनाना चाहते हैं।"

इस साल के अंत में झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक दल लोगों को लुभाने में लगे हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के राज्य के हालिया दौरे के बाद, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी 26 सितंबर को लोहरदगा में एक जनसभा में शामिल होंगे। भाजपा अपने तमाम बड़े नेताओं को झारखंड में चुनाव प्रचार करने में लगा रही है।

ये भी पढ़ें- 'JMM बांग्लादेशी घुसपैठियों के साथ है, इनके अंदर कांग्रेस का भूत है', PM मोदी ने सेट की झारखंड में चुनावी पिच

भाजपा की चुनावी तैयारियां और रणनीतियां

झारखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक दल मतदाताओं को लुभाने के लिए अपनी कोशिशें तेज कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाल ही में राज्य के दौरे के बाद यह बढ़ी हुई गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज 19 सितंबर को रांची आ रहे हैं और 20 सितंबर को भाजपा की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे।

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी 26 सितंबर को लोहरदगा में जनता से मिलने वाले हैं। ये दौरे भाजपा द्वारा राज्य में अपनी पैठ मजबूत करने की व्यापक रणनीति का हिस्सा हैं। इसके तहत भाजपा अपने राष्ट्रीय नेताओं की लोकप्रियता का लाभ उठाकर स्थानीय उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाना चाहती है।

गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में भाजपा का चुनावी दबदबा पहले ही निशिकांत दुबे की 1 लाख वोटों के अंतर से जीत से प्रदर्शित हो चुका है, जो इस क्षेत्र में पार्टी की मजबूत स्थिति को रेखांकित करता है। भाजपा हेमंत सरकार को जनसांख्यिकीय परिवर्तन, राष्ट्रीय अखंडता और नेतृत्व क्षमता जैसे प्रमुख मुद्दों पर घेरेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+