Jharkhand Chunav Dates: 11.84 लाख वोटर्स पहली बार करेंगे मतदान, जानिए कब है वोटिंग, कब आएगा रिजल्ट?

Hindi Headline:- Jharkhand Chunav Dates

Jharkhand Chunav 2024 Dates: आखिरकार इंतजार खत्म हुआ और चुनाव आयोग ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को प्रेसवार्ता करके तारीखों का ऐलान किया।

राजीव कुमार ने बताया, "झारखंड में चुनाव दो चरण में संपन्न होगा।पहले चरण का चुनाव 13 नवंबर को और दूसरे चरण का चुनाव 20 नवंबर को होगा। मतगणना 23 नवंबर को होगी।"

Jharkhand Election 2024 Dates

उन्होंने कहा कि झारखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 2.6 करोड़ है, जिसमें से 1.29 करोड़ महिला और 1.31 करोड़ पुरुष मतदाता हैं जबकि 11.84 लाख ऐसे वोटर्स हैं जो कि पहली बार मतदान करेंगे। गौरतलब है कि झारखंड में 29,562 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।

81 विधानसभा सीटों वाले झारखंड में कब है चुनाव?

मालूम हो कि 81 विधानसभा सीटों वाले झारखंड में सीधा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), और कांग्रेस-के बीच है। साल 2024 का चुनाव न केवल पार्टी के लिए, बल्कि राज्य के विकास के लिए भी निर्णायक साबित होगा। हरियाणा चुनाव के बाद भाजपा के हौसले बुलंद हैं तो वहीं कांग्रेस को पूरा भरोसा है कि जनता उसे और झामुमो गठबंधन पर मुहर लगाएगी।

झामुमो और कांग्रेस को जीत का भरोसा

झारखंड में इस समय हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार सत्ता में है, जिसमें झामुमो और कांग्रेस मुख्य साझेदार हैं। भाजपा, जो पिछले चुनाव में सत्ता गंवा चुकी थी, इस बार अपनी रणनीति को पूरी तरह से बदलने की कोशिश कर रही है। भाजपा के राष्ट्रीय और राज्य स्तर के नेता लगातार जनसंपर्क में जुटे हैं, ताकि इस बार के चुनाव में वापसी हो सके।

मुख्य मुद्दे

  • विकास और रोजगार: झारखंड की जनता के बीच सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार और विकास का है। युवा वर्ग विशेष रूप से राज्य में रोजगार के अवसरों की कमी को लेकर नाराज है
  • खनिज संसाधनों का उपयोग: राज्य में मौजूद खनिज संसाधनों का सही उपयोग नहीं होने के कारण यहां के लोग बेहतर जीवनस्तर से वंचित हैं।
  • आदिवासी अधिकार: झारखंड में आदिवासी जनसंख्या की महत्वपूर्ण हिस्सेदारी है, और उनके अधिकारों को लेकर पार्टियों के बीच कई वाद-विवाद हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+