Jharkhand Election 2024: झारखंड चुनाव से पहले BJP ने खेला 'पंचप्रण' कार्ड, जानिए जनता से क्या किए 5 बड़े वादे
Jharkhand Election 2024 BJP Paanch Prana: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बड़ा दांव खेलते हुए घोषणापत्र के तहत झारखंड के युवाओं और महिलाओं के लिए 'पांच प्रण' जारी किए हैं। भाजपा के इस पंच प्रण में महिलाओं को 2100 रुपये देने से लेकर 500 में एलपीजी सिलेंडर देने का वादा किया गया है।
भाजपा ने कहा है कि गठबंधन की सरकार बनने के बाद 'गोगो दीदी योजना' शुरू की जाएगी। जिसके तहत हर महिला के बैंक खाते में हर महीने की 11 तारीख को 2,100 रुपये ट्रांसफर की जाएगी। 'गोगो दीदी योजना' हेमंत सोरेन सरकार की मैया सम्मान योजना को टक्कर देने के लिए लेकर आया है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Election 2024: झारखंड में इस बार घोषणापत्र नहीं, 'पंच प्रण' जारी करेगी BJP, गोगो दीदी पर होगा फोकस
BJP Paanch Prana: जानिए पंचप्रण के तहत झारखंड की जनता से भाजपा ने क्या पांच बड़े वादे किए?
🔴 1. भाजपा "गोगो दीदी योजना" सत्ता में आते ही शुरू की जाएगी। "गोगो दीदी योजना" के तहत झारखंड की हर महिला के बैंक खाते में हर महीने की 11 तारीख को 2,100 रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
🔴 2. सत्ता में आते ही भाजपा झारखंड में "लक्ष्मी जोहार" शुरू करेगी, जिसके तहत सभी घरों में 500 रुपये में एलपीजी गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। इसके साथ ही साल में दो मुफ्त सिलेंडर दी जाएगी।
🔴 3. भाजपा ने राज्य में सुनिश्चित रोजगार शुरू करने के भी वादे करेगी। जिसके तहत भाजपा ने झारखंड में युवाओं के लिए 5 साल में 5 लाख स्वरोजगार के अवसर पैदा करेगी। इसके अलावा 2.87 लाख खाली सरकारी पदों के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती की जाएगी। भाजपा ने कहा है कि इसको सुनिश्चित करने के लिए हम सत्ता में आते ही पहली कैबिनेट बैठक में ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करेंगे। भाजपा इसके अलावा एक वार्षिक कैलेंडर पेश करेगी, जिसमें सभी मौजूदा परीक्षाओं को एक ही परीक्षा में शामिल किया जाएगा।
🔴 4. भाजपा उन युवाओं की चुनौतियों के लिए भी काम करेगी, जो अपना करियर शुरू करने में संघर्ष कर रहे हैं। भाजपा हर स्रातक और सातकोत्तर युवा को दो साल के लिए 2,000 रुपये प्रति माह का युवा साथी भत्ता देगी।
🔴 5. भाजपा सत्ता में आते ही घर साकार शुरू करेगी। इसके तहत भाजपा घरों के निर्माण के लिए मुफ्त बालू उपलब्ध कराएंगी। इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना को पूर्ण रूप से लागू करके 21 लाख घरों का निर्माण करेगी। भाजपा इसके लिए 1 लाख की बढ़ी हुई सहायता भी देगी।
भाजपा ने यह भी कहा है कि 2027 तक जल जीवन मिशन के माध्यम से 59 लाख घरों को नल के पानी का कनेक्शन दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- झारखंड चुनाव 2024: BJP के 'पंचप्रण' से बदल सकती है प्रदेश की तस्वीर, JMM का विजन अभी भी धुंधला!












Click it and Unblock the Notifications