Jharkhand Election 2024: झारखंड में क्या है BJP का 81 सीटों के लिए प्लान? आजसू कितने सीटों पर लड़ेगी चुनाव?
Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के बीच गठबंधन अपने अंतिम चरण में है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा ने झारखंड की 81 सीटों को लेकर पूरा प्लान तैयार कर लिया है। दोनों पार्टी जल्द ही सीट बंटवारे के फॉर्मूले की घोषणा कर सकते हैं।
शनिवार (28 सितंबर) देर रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर अहम चर्चा हुई, जिसमें आजसू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो और झारखंड के वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद थे। बातचीत के दौरान आजसू ने कथित तौर पर गठबंधन समझौते के तहत 16 सीटों की मांग की है।

ये भी पढे़ं- Jharkhand Election: बिहार वाला गदर झारखंड में भी मचा पाएंगे चिराग? BJP से गठबंधन होगा या नहीं? अब खुद बताया
सूत्रों के मुताबिक भाजपा लगभग इस पर नाम फाइनल भी कर चुकी है। वहीं जेडीयू को भाजपा एक या दो सीट दे सकती है। अगर ऐसा हुआ तो भाजपा झारखंड की 63-62 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव इस साल के अंत में होने हैं।
जल्द भाजपा-आजसू सीट बंटवारे की कर सकता है घोषणा!
हालांकि अगले कुछ दिनों में दिल्ली में एक और दौर की चर्चा होने की उम्मीद है, जिसके बाद सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिया जाएगा। भाजपा-आजसू गठबंधन जल्द ही औपचारिक रूप से सीट बंटवारे की घोषणा कर सकता है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत सरमा ने शनिवार को कहा, "भाजपा झारखंड में आजसू पार्टी और जेडीयू के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी। सहयोगी दलों के साथ 99 प्रतिशत सीटों पर सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है। एक या दो सीटों के लिए चर्चा चल रही है और जल्द ही इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा। इस संबंध में औपचारिक घोषणा पितृ पक्ष के बाद की जाएगी, जो 2 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है।''
ये भी पढ़ें- Jharkhand Chunav 2024: बाबूलाल मरांडी, सीता सोरेन से चम्पाई तक, BJP के 14 दिग्गज नेता किस सीट से लड़ेंगे चुनाव
चिराग पासवान बोले- हम अकेले भी लड़ सकते हैं चुनाव
इधर केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा है कि उनकी पार्टी झारखंड में चुनाव अकेले भी लड़ सकती है। पहले ये चर्चा थी कि भाजपा लोजपा के साथ भी गठबंधन करेगी। लेकिन फिलहाल इसकी संभावना नहीं दिख रही है। हालांकि चिराग पासवान ने इसपर कहा है, ''लोजपा झारखंड में गठबंधन या अकेले चुनाव लड़ने सहित सभी विकल्पों पर चर्चा कर रही है। हमारी पार्टी का जनाधार राज्य में मजबूत है। जब मैं पैदा हुआ था, तब झारखंड बिहार का हिस्सा था। यह मेरे पिता की कर्मभूमि रही है। पार्टी ने राज्य में मजबूत जनाधार विकसित किया है। ऐसे में यह तय किया गया है कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी।''












Click it and Unblock the Notifications