Jharkhand Election 2024: आजसू ने जारी किया घोषणा पत्र, गरीब व महिलाओं से किए ये वादे, देखें लिस्ट
Jharkhand Election 2024: झारखंड में 13 और 20 नवंबर को वोटिंग होनी है। वोटिंग से ठीक पांच दिन पहले बीजेपी की सहयोगी पार्टी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यनियन (AJSU) ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। शुक्रवार को जारी घोषणा पत्र में आजसू ने प्रत्येक गरीब परिवार को सालाना 1.21 लाख रुपए की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है।
Recommended Video
इतना ही नहीं, आजसू ने अपने घोषणा पत्र में महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का भी वादा किया। साथ ही, कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक आयोग का गठन भी किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आजसू ने अपने घोषणा पत्र में कामकाजी महिलाओं के लिए 'हॉस्टल' स्थापित करने का भी वादा किया।

आजसू के घोषणा पत्र के मुताबिक, प्रत्येक नागरिक को 25 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा कवरेज भी मिलेगा। इतना ही नहीं, युवाओं के लिए इंटर्नशिप प्रोग्राम, इंटर्नशिप में शामिल नहीं होने वाले युवाओं को प्रतिमाह 2500 रुपए मिलेंगे। वहीं, सिपाही और पंचायत सेवक में महिलाओं के लिए 50 फीसदी नौकरी का मौका।
नारी सम्मान के तहत महिलाओं को 2500 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। साथ ही, किसानों की आय तीन गुनी प्रति महीने बढ़ाने पर फोकस। अपने खेत में काम करने वाले किसानों को भी मनरेगा के तहत 100 दिन का भुगतान होगा। किसानों से बिजली फ्री मिलेगी, उनसे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। वृद्धा और विधवा पेशन को 1000 से बढ़ाकर 2500 रुपए किया जाएगा।
बीपीएल परिवार को 200 यूनिट तक फ्री बिजली मिलेगी। बता दें, एनडीएम के साथ सीट बंटवारे के तहत आजसू पार्टी 10 सीट पर, जेडी(यू) दो सीटों पर, एलजेपी (रामविलास) एक सीट पर चुनाव लड़ रही है। जबकि, भाजपा ने शेष 68 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव 13 और 20 नवंबर को होने हैं। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।












Click it and Unblock the Notifications