झारखंडः कोरोना के डर से महिला के शव को कुएं में फेंका, नहीं किया अंतिम संस्कार

पूर्वी सिंहभूम। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल के बहरागोड़ा प्रखंड के पाटपुर पंचायत के मोहनपुर गांव में कोरोना वायरस के भय के चलते बुजुर्ग महिला के शव का अंतिम संस्कार करने की जगह कुएं में फेंक दिया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 65 साल की महिला चंचला नायक की मृत्यु हो गई थी। हालांकि मृतका के परिजनों ने कोविड-19 के खौफ में उनका अंतिम संस्कार नहीं किया और शव को कुएं में फेंक दिया।

शव फेंकने की खबर सुनते ही प्रशासन के उड़े होश

शव फेंकने की खबर सुनते ही प्रशासन के उड़े होश

हालांकि मृतका के परिजनों ने कोविड-19 के खौफ में उनका अंतिम संस्कार नहीं किया और शव को कुएं में फेंक दिया। शव फेंके जाने की खबर मिलते ही प्रशासन के होश उड़ गए। आनन-फानन में प्रशासन की टीम बीते बुधवार को कुएं के पास पहुंची और शव को निकालने की कोशिश शुरू की। इस दौरान कुएं से वह प्लास्टिक मिला, जिसमें महिला के शव को लपेटकर फेंका गया था।

कई दिनों से थी बीमार

कई दिनों से थी बीमार

मौके पर बहरागोड़ा बीडीओ राजेश कुमार साहू, सीओ हीरा कुमार और थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार सहित कई अन्य पदाधिकारी पहुंचे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक महिला चंचला नायक की पिछले दिनों तबीयत खराब हो गई थी। तबीय बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें बहरागोड़ा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें एमजीएम जमशेदपुर रेफर किया गया था।

स्थानीय लोगों ने शव का अंतिम संस्कार करने से रोका

स्थानीय लोगों ने शव का अंतिम संस्कार करने से रोका

हालांकि, एमजीएम ले जाने से पहले रविवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत के बाद प्रशासन ने कोरोना की जांच के लिए शव को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में रखवा दिया था। बुधवार को जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद प्रशासन ने परिजनों को शव सौंप दिया। परिजन जब शव लेकर श्मशान पहुंचे, तो स्थानीय लोगों ने कोरोना वायरस के डर से उन्हें अंतिम संस्कार करने से रोक दिया। इसलिए परिजनों ने शव को कुएं में फेंक दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+