Jharkhand: बाबा तिलका मांझी की पुण्यतिथि, सीएम हेमंत सोरेन ने किया नमन
Jharkhand: हर वर्ष 13 जनवरी को बलिदान दिवस के तौर में अमर बलिदानी बाबा तिलका मांझी की पुण्यतिथि मनाई जाती है। तिलका मांझी के बलिदान दिवस पर देश उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। इस मौके झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें याद कर ये संदेश साझा किया है।

ज्ञात हो कि तिलका माँझी 'भारतीय स्वाधीनता संग्राम' के प्रथम शहीद थे, इन्होंने अंग्रेज़ी शासन के खिलाफ एक लम्बी लड़ाई छेड़ी थी। संथालों द्वारा किये गए प्रसिद्ध 'संथाल विद्रोह' का नेतृत्त्व भी तिलका मांझी ने किया था। तिलका माँझी का नाम देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्रामी और शहीद के तौर में लिया जाता है। अंग्रेज़ी सरकार की बर्बरता के जघन्य कार्यों के खिलाफ उन्होंने जोरदार तरीके से आवाज़ उठायी थी। इस वीर स्वतंत्रता सेनानी को 1785 में गिरफ्तार करके फांसी दे दी गई थी।
यह भी पढ़ें प्रियंका गांधी ने मनाया जन्मदिन, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनायें












Click it and Unblock the Notifications