झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- मुझे जेल भेजने की कोशिश कर रहे हैं विरोधी
Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने एक बयान में कहा है कि उनकी सरकार उच्च शिक्षा के लिए राज्य की बेटियों की मदद करेगी। बारहवीं के बाद भी सरकार उच्च शिक्षा में बेटियों को सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि बेटियां सिर्फ डिग्री नही लेंगी, बल्कि इससे आगे इंजीनियरिंग, डॉक्टर, लॉ आदि सहित अन्य उच्च शिक्षा की ओर भी अग्रसर हो सकेंगी।

शुक्रवार को खूंटी में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने खूंटी को साढ़े आठ सौ करोड़ की योजनाओं की सौगात दी। कार्यक्रम के दौरान 11,841 लाभुक के बीच 88.64 करोड़ की परिसंपत्ति भी वितरित की गई। विरोधियों को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने के साथ ही इसे गिराने का प्रयास किया जाने लगा।आज भी सरकार गिराने का प्रयास किया जा रहा है। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि विरोधी दलों ने मुझे जेल भेजने का भी प्रयास किया है।
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि जब डबल इंजन की सरकार थी, तब योजनाएं दिल्ली में बनती थी और गांवों में कभी अधिकारी-कर्मचारी नहीं पहुंचते थे, लेकिन झारखंड में हमने कोरोना काल से लेकर अब तक अधिकारियों और कर्मचारियों को गांवों तक भेजा है। कोरोना काल में दूसरे प्रदेशों में फंसे मजदूर, जो हवाई चप्पल पहनते थे, उनको हवाई जहाज से झारखंड लाया गया। 2 साल तक पूरी दुनिया को कोरोना ने तबाह किया, लेकिन हमने कार्ययोजना बनाकर योजनाओं की गठरियां गांवों में ले जाकर खोली हैं।
सीएम हेमंत सोरेन ने आगे ने कहा कि झारखंड सरकार यहां के छात्र-छात्राओं को गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत आर्थिक सहायता करेगी। साथ ही अगर आप विदेश में उच्च शिक्षा लेने की ख्वाहिश रखते हों, तो आपको मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से आपको शत-प्रतिशत स्कॉलरशिप दी जाएगी। मौजूदा समय में खूंटी, सिमडेगा और गुमला समेत अन्य जिला की बेटियां विदेश में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहीं हैं।
यह भी पढ़ें आगामी चुनाव को लेकर हेमंत सोरेन ने कसी कमर, बोले- पूरी ताकत से लड़ना होगा इस बार












Click it and Unblock the Notifications