झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने राजौरी के शहीदों को किया नमन
Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के राजौरी में शहीद हुए जवानों को पूरा देश सलाम कर रहा है। इस बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्विट करके शहीद जवानों को नमन किया किया है।

सीएम सोरेन ने ट्विटर पर लिखा कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के 4 जवानों की शहादत की दुःखद खबर मिली। परमात्मा वीर शहीदों की आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।
गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के राजौरी में गुरवार कोआतंकियों से मुठभेड़ में सेना के 2 अधिकारी और एक जवान शहीद हो गया था। इस एनकाउंटर में एक जवान घायल भी हुआ है।
यह भी पढ़ें राजौरी में जवानों की शहादत से सीएम केजरीवाल हुए भावुक, कहा- हम सब शहीद परिवारों के साथ हैं












Click it and Unblock the Notifications