राजौरी में जवानों की शहादत से सीएम केजरीवाल हुए भावुक, कहा- हम सब शहीद परिवारों के साथ हैं
Delhi News: जम्मू कश्मीर के राजौरी में वीरगति को प्राप्त हुए जवानों को पूरा देश सलाम कर रहा है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विट करके शहीद जवानों को नमन किया किया है।

केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा कि राजौरी में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के दो कैप्टन और एक हवलदार की अमर शहादत और वीरता को पूरा देश सलाम करता है। शहीद परिवारों के प्रति मैं अपनी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ, इस मुश्किल घड़ी में हम सब उनके साथ हैं। 🙏
गौरतलब है कि गुरवार को जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के 2 अधिकारी और एक जवान शहीद हो गया था। एनकाउंटर में एक जवान घायल भी हुआ है।
यह भी पढ़ें Jammu-Kashmir: राजौरी जिले में सेना की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़, दो कैप्टन समेत 4 जवान शहीद












Click it and Unblock the Notifications