झारखंड में FIH हॉकी मैच का आयोजन, सीएम हेमंत सोरेन ने कुछ यूं जाहिर की अपनी खुशी

Jharkhand: झारखंड ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खेल की दुनिया में प्रदेश के बढ़ती दखल पर ख़ुशी जाहिर की है। उन्होंने हॉकी के ओलंपिक क्वालीफायर मैचों के आयोजन के संदर्भ में सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की है।

jharkhand news

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर सीएम हेमंत सोरेन ने लिखा कि झारखंड के अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के आयोजन में झारखंड नित नए कीर्तिमान बना रहा है। कुछ महीनों पहले ही झारखण्ड में महिला एशिया हॉकी कप का ऐतिहासिक आयोजन हुआ, जिसे भारतीय टीम ने जीता। देश-विदेश के हजारों-लाखों दर्शक और खेल प्रेमी उस आयोजन के साक्षी बने।

सीएम सोरेन ने आगे लिखा कि आज फिर से रांची में हॉकी का महासंग्राम शुरू हुआ है। FIH ओलंपिक क्वालीफ़ायर्स 2024 में भारत समेत विश्व की 8 टीमें भाग ले रही हैं। आज पहले दिन जर्मनी, जापान, न्यूजीलैंड और यूएसए की टीमों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर अपने-अपने मैच जीते। आप सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।

ज्ञात हो कि विश्व स्तर पर होने वाले तीन ओलंपिक क्वालीफायर में से एक का आयोजन झारखंड में हो रहा है। झारखंड की राजधानी रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालिफायर स्पर्धा 13 से 19 जनवरी 2024 तक होगी।इस ओलंपिक क्वालिफायर के अपने मुकाबले में भाग लेने के लिए इंडिया, इटली और यूएसए की महिला हॉकी टीम रांची पहुंच चुकी है। झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट का साक्ष्य हॉकी प्रशंसक मुफ्त प्रवेश पाकर बन सकेंगे। झारखंड की सोरेन सरकार की तरफ से मैच के लिए कोई भी शुल्क नहीं रखा गया है।

यह भी पढ़ें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+