'राहुल गांधी खुद OBC के चैंपियन बनना चाहते हैं', जेपी नड्डा ने कांग्रेस नेता से पूछे तीखे सवाल, JMM को भी घेरा

Jharkhand Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव का दूसरा और आखिरी चरण के लिए वोटिंग 20 नवंबर को होने हैं। ऐसे में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा नाला विधानसभा में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने हेमंत सोरेन की सरकार और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

जेपी नड्डा ने कहा कि झारखंड की जनता ने तय कर लिया है रोटी-बेटी और माटी की पुकार, झारखंड में भाजपा सरकार। जेपी नड्डा ने कहा, ''आपके उत्साह का यह दृश्य देखकर मुझे स्पष्ट हो गया है कि आपने JMM, कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकने का निश्चय कर लिया है। मुझे बिल्कुल साफ हो गया है कि 20 नवंबर को आप एक तरफा वोट देकर भाजपा की सरकार बनाने जा रहे हैं।''

Jharkhand Chunav 2024

ये भी पढ़ें- 'वो मोहब्बत की दुकान में बेंचते हैं नफरत का सामान', जेपी नेड्डा ने बोला राहुल गांधी पर हमला

OBC को लेकर जेपी नेड्डा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

जेपी नड्डा ने कहा, ''अब राहुल गांधी खुद को ओबीसी का चैंपियन बता रहे हैं। लेकिन वो बताए कि राजीव गांधी फाउंडेशन और राष्ट्रीय सलाहकार समिति में कितने ओबीसी सदस्य हैं? कांग्रेस कार्यसमिति में कितने ओबीसी हैं? मैं गर्व के साथ घोषणा करता हूं कि मोदी सरकार में 27 ओबीसी मंत्री हैं।'' जेपी नड्डा ने कहा, "मुझे इस बात पर गर्व है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में 27 ओबीसी मंत्री हैं।

उन्होंने कहा कि 13 तारीख को हुए पहले चरण के चुनाव में झारखंड की जनता ने बड़ा स्पष्ट कर दिया है कि उन्होंने भाजपा-NDA की सरकार बनाने और JMM-कांग्रेस और RJD को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है।

जेपी नड्डा ने कहा, ''हेमंत सोरेन की सरकार ने आप लोगों के साथ बहुत बड़ा छल किया है। उनकी सरकार के 5 साल में यहां गरीब और गरीब हो गया, रोजगार पर ध्यान नहीं दिया गया, दोनों हाथों से झारखंड को लूटा गया और परिवारवाद एवं तुष्टिकरण की राजनीति की गई। इसलिए, अब झारखंड के लोग इनकी सरकार को उखाड़कर, भाजपा-NDA की सरकार बनाने के लिए आतुर हैं।''

ये भी पढ़ें- 'राहुल गांधी वादा करते हैं और विदेश निकल जाते हैं, सिर्फ BJP अपनी गारंटी पूरी करती है', झारखंड में बोले शाह

घुसपैठिए को झारखंड से बाहर किया जाएगा: जेपी नड्डा

जेपी नड्डा ने कहा, ''JMM, कांग्रेस और RJD का गठबंधन स्वार्थ का गठबंधन है। ये गठबंधन आदिवासी विरोधी, दलित विरोधी, किसान विरोधी और भ्रष्टाचार का समर्थक है। ये परिवारवाद को पनपाने वाला और तुष्टिकरण की राजनीति को जन्म देने वाला गठबंधन है।''

जेपी नड्डा ने कहा, ''जिन बांग्लादेशी घुसपैठियों ने झारखंड में पनाह ली है, वो स्पष्ट शब्दों में सुन लें, हमारी सरकार आने के बाद एक-एक घुसपैठिए को झारखंड से बाहर किया जाएगा और उन्होंने आदिवासियों की जमीन पर जो कब्जा किया है, उसको छुड़ाने के काम भी किया जाएगा।

जेपी नड्डा का वादा- 2.87 लाख नौजवानों को देंगे सरकारी नौकरी

जेपी नड्डा ने कहा, ''हम झारखंड में 2.87 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी देंगे। नवंबर 2025 से पहले 1.50 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दे दी जाएगी और 5 लाख रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे।'' उन्होंने कहा, ''UPA की सरकार के समय झारखंड के विकास के लिए सिर्फ 80 हजार करोड़ रुपये मिले थे। लेकिन, पिछले 10 वर्षों में मोदी जी ने झारखंड के विकास के लिए 3 लाख करोड़ रुपये दिए हैं।''

जेपी नड्डा ने कहा, ''JMM, कांग्रेस और RJD का गठबंधन स्वार्थ का गठबंधन है। ये गठबंधन आदिवासी विरोधी, दलित विरोधी, किसान विरोधी और भ्रष्टाचार का समर्थक है। ये परिवारवाद को पनपाने वाला और तुष्टिकरण की राजनीति को जन्म देने वाला गठबंधन है।''

जेपी नड्डा बोले- JMM-कांग्रेस ने किया 4 हजार करोड़ का घोटाला

जेपी नड्डा ने कहा,''अभी इंटेलिजेंस की एक रिपोर्ट आई है। इस रिपोर्ट में लिखा है कि बांग्लादेशी घुसपैठिये यहां आते हैं, मदरसों में ठहरते हैं, उनका आधार कार्ड और वोटर आईडी बनते हैं और फिर उनको जमीन दिलाने का काम किया जाता है। हमारी सरकार आने के बाद एक-एक घुसपैठिए को झारखंड से बाहर किया जाएगा।''

जेपी नड्डा ने कहा, ''इन्होंने JMM-कांग्रेस ने 4 हजार करोड़ का घोटाला जल जीवन मिशन में किया है, 5 हजार करोड़ का खदान घोटाला किया है। हेमंत सोरेन खुद 236 करोड़ रुपये के जमीन घोटाले में आरोपी है और जमानत पर है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+