झारखंडः धान बेचकर पत्नी के लिए लाया चूड़ी तो पिता ने कुल्हाड़ी से काट डाला
चतरा। झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड के लेंजवा गांव में पिता ने बेरहमी से अपने बेटे की टांगी से हत्या कर दी। मृतक बेटे की पहचान निर्मल भारती के रूप में हुई है। दरअसल, बेटे का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने एक बोरी धान बेचकर अपनी पत्नी के लिए चूड़ी खरीदकर लाया था। मृतक की साल भर पहले ही शादी हुई थी। इस हत्या के मामले में पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

परिजनों ने बताया कि मृतक की पत्नी देवंती देवी के हाथ में चूड़ी नहीं देखकर मां ने बेटे को बहू के लिए चूड़ी लाने को कहा था। पैसे की बात नहीं होने पर मां कलावती ने बेटे निर्मल को घर में रखे धान में से एक बोरा धान बेचकर चूड़ी लाने की बात कही थी। मां के कहने पर निर्मल धान बेचकर पत्नी के लिए चूड़ी लाया। देर रात जब पिता रामजी भारती घर लौटे और बहू के हाथों में चूड़ी देखकर पैसे के बारे में पूछा तो बहू ने धान बेचने का जिक्र किया।
धान बेचने की जानकारी मिलते ही पिता रामजी आग बबूला हो गया और बिना इजाजत धान बेचने की बात से गुस्से में पिता ने अपने बेटे को टांगी से काट दिया। घटना के बाद निर्मल की मां कलावती देवी के चिल्लाने पर आसपास को लेग एकत्रित हो गए। घटना के बाद हत्या का एहसास होते ही पिता भी खोमाश होकर बेटे के शव के पास बैठा रहा। दूसरे दिन सुबह जब पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो मौके पर पहुंचकर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी पिता ने बताया कि वह टांगी की बेंत से मारने जा रहा था। लेकिन गलती से टांगी की धार गर्दन में लग गई। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उधर मृतक की पत्नी सदमे में चली गई। वह बार-बार बेहोश हो रही है।
यह भी पढ़ेंः चतरा रैली में बोले अमित शाह- हमने नक्सलवाद को झारखंड की धरती में 20 फीट नीचे दफन किया












Click it and Unblock the Notifications