Jharkhand: चंपाई सोरेन ने साधा बीजेपी पर निशाना, कहा- हमारी सरकार जुमलेबाजी नहीं, काम करती है

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने अपने राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा है कि हमारी सरकार जुमलेबाजी नहीं, काम करती है। हम जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं। सीएम सोरेन सोमवार को हजारीबाग में अबुआ आवास स्वीकृति पत्र समारोह में बोल रहे थे।

champai soren

इस अवसर पर प्रमंडल के 28 हजार 295 लाभुकों को आवास का स्वीकृति पत्र सौंपा। इससे पहले मुख्यमंत्री ने कृषि मंत्री बादल और श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता के साथ मिलकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि बीते 4 वर्षों में सरकार की ओर से जो भी योजनाएं बनी हैं, सभी जनता की उम्मीदों को ध्यान में रखकर बनायी गयी हैं, 2019 में गठबंधन की सरकार बनी। तब से भारतीय जनता पार्टी उसे अस्थिर करने में जुटी रही। चार वर्ष में हेमंत सोरेन ने कई उल्लेखनीय काम किए। आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के जरिये से सरकार को 35 लाख से अधिक आवेदन मिले, जिसमें 28 लाख 83 हजार का निष्पादन कर दिया गया।

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि आवास और पेंशन सबसे बड़ी समस्या उभर कर सामने आई। इसके बाद 50 वर्ष से अधिक लोगों को सर्वजन पेंशन योजना से जोड़ा गया। कहा कि सरकार सभी वर्ग की उन्नति के लिए कार्य कर रही है। प्रत्येक किसान के खेत में पानी पहुंचाने की योजना बनाई जा रही है। आगामी समय में हर खेत में नल से जल पहुंचाया जाएगा, हर गांव में लिफ्ट इरिगेशन की सुविधा मिलेगी। हम सभी झारखंड आंदोलन की उपज है। यहां की आवश्यकता को जानते हैं।

यह भी पढ़ें Jharkhand: सीएम चंपाई सोरेन ने ली कैबिनेट की बैठक, कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने साझा की जानकारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+