झारखंड में एक हफ्ते के अंदर होगा मंत्रिमंडल विस्तार! हेमंत कैबिनेट में कौन-कौन बनेगा मंत्री, देखें लिस्ट
Jharkhand ministers full list 2024: झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन ने नए मुख्यमंत्री के तौर पर अपना कार्यभार संभाल लिया है। झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में यह उनका चौथा कार्यकाल है। हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण के बाद से अब मंत्रिमंडल के विस्तार पर सबकी नजरें टिकी हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड में एक हफ्ते के अंदर हेमंत सोरेन के नए कैबिनेट का विस्तार होगा। झारखंड में 9 दिसंबर से 12 दिसंबर तक विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है, जिसमें हेमंत सोरेन को बहुमत साबित करना है। ऐसे में सत्र से पहले ही मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि हेमंत सोरेन कैबिनेट में कौन-कौन मंत्री बनेगा और किसे कौन सा विभाग मिलेगा?

Jharkhand Ministers Full list: झारखंड के मंत्रियों की संभावित लिस्ट?
हेमंत सोरेन कैबिनेट में 12 से 13 मंत्री शपथ ले सकते हैं। झारखंड के नए मंत्रिमंडल के लिए 5:1 का फार्मूला फिक्स किया गया है। झारखंड के नए मंत्रिमंडल में 6 मंत्री JMM के, कांग्रेस के 4 मंत्री, आरजेडी और माले के एक-एक मंत्री होंगे
मुख्यमंत्री: हेमंत सोरेन
ये विधायक बन सकते हैं मंत्री
रामेश्वर उरांव (लोहरदगा विधायक), इरफान अंसारी (जामताड़ा विधायक), रामदास सोरेन (घाटशिला विधायक), दीपक बिरुआ (चाईबासा विधायक), मथुरा महतो (टुंडी विधायक), हफीजुल हसन (मधुपुर विधायक), सुरेश पासवान (देवघर विधायक), लुईस मरांडी (दुमका विधायक)
कैबिनेट में होंगे ये विभाग
- कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा
- गृह, जेल विभाग
- कैबिनेट सचिवालय और सतर्कता
- ग्रामीण विकास
- पंचायती राज
- ग्रामीण कार्य
- श्रम, रोजगार, प्रशिक्षण और कौशल विकास
- उद्योग
- वित्त
- योजना और विकास
- वाणिज्यिक कर
- खाद्य, सार्वजनिक वितरण और उपभोक्ता मामले
- अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण
- परिवहन
- स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण
- आपदा प्रबंधन
- कृषि, पशुपालन और सहकारिता
- पेयजल और स्वच्छता
- उत्पाद शुल्क और निषेध
- सड़क निर्माण
- भवन निर्माण
- जल संसाधन
- अल्पसंख्यक कल्याण
- पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल और युवा मामले
- राजस्व, पंजीकरण और भूमि सुधार
- महिला, बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा












Click it and Unblock the Notifications