बोकारोः औरतों ने मिलकर महिला के साथ की हैवानियत, पहले पीटा फिर कपड़े फाड़े और पहना दी चप्पलों की माला

बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल के तेनुघाट थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला के चरित्र पर आरोप लगाकर लोगों ने उसके साथ बदसलूकी की। पहले उसे घर बाहर निकालकर चप्पलों से पीटा फिर उसके दोनों हाथ बांधकर बाल काट दिए। जब लोगों का इससे भी मन नहीं भरा तो उसके मुंह पर कालिख पोतकर और चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया।

महिला को अर्द्धनग्न कर घुमाया

महिला को अर्द्धनग्न कर घुमाया

बता दें कि इस घटना के दौरान महिलाएं शामिल थी और पुरुष मूकदर्शक बनकर देखते रहे। महिला के साथ हुई बदसलूकी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन महिलाओं के गुस्से के कारण पुलिस को भी पीछे हटना पड़ा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस दौरान पुलिस टीम पर पथराव भी किया गया। जवाब में पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी।

महिला पर अवैध संबंध का लगाया आरोप

महिला पर अवैध संबंध का लगाया आरोप

बाद में बेरमो एएसपी अंजनी अंजन ने बड़ी संख्या में महिला पुलिस को मौके पर भेजकर आक्रोशित महिलाओं के कब्जे से पीड़िता को छुड़ाकर गोमिया थाना लाए। फिर पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं तेनुघाट ओपीप्रभारी वीपी सिंह ने कहा कि रात में महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोमिया ले जाया गया। पीड़ित महिला ने अभी किसी के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

पीटा फिर पहनाई चप्पलों की माला

पीटा फिर पहनाई चप्पलों की माला

बेरमो एएसपी अंजनी अंजन ने कहा कि पीड़िता को थाने लाकर पूछताछ की गई है। इस मामले में केस दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। गांव के पंचायत प्रतिनिधि ने बताया कि गुरुवार रात पीड़िता के घर जाकर गांव की एक महिला ने उस पर अपने पति के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई की थी। शुक्रवार को पीड़िता ने इस मामले में तेनुघाट ओपी में शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन शाम में फिर पीड़िता के साथ ज्यादती की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+