झारखंड चुनाव के लिए कांग्रेस ने अब तक 28 सीटों पर जारी किए उम्मीदवार, जानें कौन कहां से लड़ रहा चुनाव?

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अब तक कुल 28 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पहली लिस्ट में 21 उम्मीदवार और दूसरी लिस्ट में 7 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।

जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी और माले के बीच सीट शेयरिंग की अभी तक अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। उम्मीद की जा रही है कि कांग्रेस 30 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। अभी कांग्रेस की ओर से बोकारो और धनबाद विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया गया है।

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024

ये भी पढ़ें- Barhait Chunav 2024: बरहेट से हैट्रिक मारने को तैयार हैं हेमंत सोरेन, भाजपा किसपर खेलेगी दांव?

कांग्रेस ने बरही से कांग्रेस विधायक उमाशंकर अकेला का टिकट काट दिया है। उनकी जगह अरुण साहू को टिकट दिया गया है। जेल में बंद आलमगीर आलम की जगह पाकुड़ विधानसभा सीट से निशत आलम को पार्टी ने टिकट दिया है।

कांके विधानसभा सीट से सुरेश कुमार बैठा को टिकट दिया गया है। सुरेश बैठा लगातार चौथी बार कांके सीट से चुनाव लड़ने वाले हैं। डालटनगंज से केएन त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया गया है। विश्रामपुर सीट से कांग्रेस ने सुधीर कुमार चंद्रवंशी को टिकट दिया है। वहीं छतरपुर से राधाकृष्ण किशोर को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Chunav 2024: झारखंड में महिला वोटरों के पास क्यों है सत्ता की चाबी?

Jharkhand Election 2024: झारखंड में कांग्रेस उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

  • 1- डॉ. इरफान अंसारी- जामतारा
  • 2-बादल पत्रलेख - जामुंडी
  • 3- प्रदीप यादव -पौड़याहट
  • 4- दीपिका पांडे- महागामा
  • 5- अंबा प्रसाद साहू- बड़कागांव
  • 6- ममता देवी- रामगढ़
  • 7- जयप्रकाश पटेल - मांडू
  • 8- मुन्ना सिंह- हजारीबाग
  • 9- कुमार जय मंगल- बेरमो
  • 10- पूर्णिमा नीरज सिंह- झरिया
  • 11- जलेश्वर महतो - बाघमारा
  • 12- अजय कुमार- जमशेदपुर पूर्वी
  • 13- बन्ना गुप्ता - जमशेदपुर पश्चिमी
  • 14- सोना राम सिंह- जगन्नाथपुर (एसटी)
  • 15- राजेश कच्छप- खिजरी (एसटी)
  • 16- अजय नाथ सहदेव- हटिया (एसटी)
  • 17- शिल्पी नेहा टिर्की- मांडर (एसटी)
  • 18- भूषण बारा- सिमडेगा (एसटी)
  • 19- नमन विक्सल कोंगाड़ी- कोलेबिरा (एसटी)
  • 20- रामेश्वर उरांव- लोहरदगा (एसटी)
  • 21- रामचंद्र सिंह- मनिका (एसटी)
  • 22-पाकुड़-निशत आलम
  • 23-बरही-अरुण साहू
  • 24-कांके-सुरेश कुमार बैठा
  • 25-डालटनगंज-केएन त्रिपाठी
  • 26-पांकी-लाल सूरज
  • 27-विश्रामपुर -सुधीर कुमार चंद्रवंशी
  • 28- छतरपुर-राधाकृष्ण किशोर
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+