Jharkhand Assembly Election 2024: भाजपा 3 अक्टूबर से जारी करेगी घोषणापत्र! जानिए क्या होंगे चुनावी वादे?
Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) 3 अक्टूबर से अपना घोषणापत्र जारी करने जा रही है। इस घोषणापत्र में पार्टी आगामी चुनावों के लिए अपने प्रमुख वादों और योजनाओं का जिक्र करेगी।
असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा चुनाव सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने घोषणा की कि भाजपा 3 अक्टूबर से झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए अपने घोषणापत्र के मुख्य बातों के बारे में जानकारी देना शुरू कर देगी। झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा सीट के लिए चुनाव इस साल के अंत में होने वाले हैं। चुनाव की तारीखों का ऐलान 8 अक्टूबर के बाद घोषित होने की उम्मीद है।

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "हम 3 अक्टूबर से अपने घोषणापत्र के मुख्य बिंदुओं को जारी करना शुरू करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अक्टूबर को हजारीबाग में भाजपा की परिवर्तन यात्रा की समापन रैली में अपना संबोधन देंगे।"
बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 20 सितंबर को भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' झारखंड में शुरू की थी। ये 'परिवर्तन यात्रा' 24 जिलों के 81 विधानसभा क्षेत्रों में 5,400 किलोमीटर की यात्रा कर रही है। यह यात्रा 2 अक्टूबर को समाप्त होगी। उस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हजारीबाग में समापन रैली को संबोधित करेंगे।
ये भी पढ़ें- Jharkhand: बांग्लादेशी घुसपैठ पर ST पैनल की चौंकाने वाली रिपोर्ट, चुनाव में बढ़ाएगी हेमंत सोरेन की मुश्किलें?
Jharkhand BJP Manifesto: भाजपा के घोषणापत्र में कौन से मुद्दे होंगे प्राथमिकता पर?
भाजपा के घोषणापत्र में झारखंड में विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और कृषि के क्षेत्र में सुधार को प्राथमिकता दी जाएगी। पार्टी ने इस बार स्थानीय मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने का भी फैसला किया है ताकि आम लोगों के बीच अपनी पकड़ मजबूत की जा सके। बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर भी भाजपा अपने घोषणापत्र में कुछ बड़ा ऐलान कर सकती है।
चुनावी वादों में गरीबों और वंचित वर्गों के लिए विशेष योजनाएं, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया जा सकता है। भाजपा झारखंड में महिलाओं के लिए लाडली बहन योजना, गोगो दीदी योजना और एक रुपये प्रॉपर्टी रजिस्ट्री वाली योजना भी लागू करने के वादे कर सकती है। इसके अलावा भाजपा ने राज्य के विकास के लिए बुनियादी ढांचे में सुधार और निवेश को बढ़ावा देने को लेकर घोषणापत्र में जिक्र कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications