Jharkhand Election 2024: भाजपा आज जारी कर सकती है उम्मीदवारों की पहली लिस्ट? जानें किन नेताओं को मिलेगा टिकट
Jharkhand Election 2024 Candidate List: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा आज या कल अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) के प्रमुख सदस्यों सहित पार्टी नेतृत्व ने दो दिन पहले प्रत्याशियों के नामों पर विचार कर फाइनल किया है।
इस बैठक के दौरान झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा और बाबूलाल मरांडी और अर्जुन मुंडा सहित राज्य के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। भाजपा अपनी पहली लिस्ट में 20 से 22 उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। इन उम्मीदवारों में बाबू लाल मरांडी से लेकर चम्पाई सोरेन तक का नाम शामिल है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Election 2024: झारखंड की 43 सीटों पर आज से नामांकन शुरू, जानें उम्मीदवार किन-किन बातों का रखें ध्यान
Jharkhand Chunav 2024: भाजपा की पहली लिस्ट में इन उम्मीदवारों के नामों का हो सकता ऐलान?
- नवीन जायसवाल: रांची विधानसभा सीट
- कमलेश राम: कांके विधानसभा सीट
- किसी नए चेहरे का नाम: हटिया विधानसभा सीट
- अमर बाउरी: चंदनकियारी विधानसभा सीट
- बाबूलाल मरांडी: धनवार विधानसभा सीट
- चम्पाई सोरेन: सरायकेला विधानसभा सीट
- गीता कोड़ा: जगन्नाथपुर विधानसभा सीट
- बिरंची नारायण : बोकारो विधानसभा सीट
- अपर्णा सेनगुप्ता: निरसा विधानसभा सीट
- निर्भय शाहबादी: गिरिडीह विधानसभा सीट
- रामकुमार पाहन: खिजरी विधानसभा सीट
- रागिनी सिंह: झरिया विधानसभा सीट
- अमित यादव: बरकट्ठा विधानसभा सीट
- मीरा मुंडा: पोटका विधानसभा सीट
- सुनील सोरेन: दुमका विधानसभा सीट
- सुर्दशन भगत: गुमला विधानसभा सीट
- रविंद्र पांडे: बेरमो विधानसभा सीट
- अरुण उरांव: सिसई विधानसभा सीट
- मनोज यादव: बरही विधानसभा सीट
- नागेंद्र महतो: बगोदर विधानसभा सीट
- गंगा नारायण सिंह: मधुपुर विधानसभा सीट
ये भी पढे़ं- Jharkhand chunav 2024: झारखंड चुनाव के पहले चरण में 100 साल से ऊपर कितने वोटर? संख्या देख हो जाएंगे हैरान
Jharkhand Election 2024 Date: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 का पूरा शेड्यूल
राजपत्र अधिसूचना जारी करने की तारीख
फेज-1: 18.10.2024 (शुक्रवार)
फेज-2: 22.10.2024 (मंगलवार)
नामांकन करने की अंतिम तारीख
फेज-1: 25.10.2024 ((शुक्रवार)
फेज-2: 29.10.2024 (मंगलवार)
नामांकन की जांच की तारीख
फेज-1: 28.10.2024 (सोमवार)
फेज-2: 30.10.2024 (बुधवार)
उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख
फेज-1: 30.10.2024 (बुधवार)
फेज-2: 01.11.2024 (शुक्रवार)
मतदान (वोटिंग) तारीख
फेज-1: 13.11. 2024 (बुधवार) -(43 सीटों पर वोटिंग)
फेज-2: 20.11.2024 (बुधवार) - (38 सीटों पर वोटिंग)
परिणाम, नतीजे कब आएंगे?
23.11.2024 (शनिवार)
मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल कब तक है?
5 जनवरी 2025
झारखंड फेज-1: किन 43 सीटों पर होगी वोटिंग
झारखंड के पहले चरण में 13 नवंबर को 43 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। जो इस प्रकार हैं...
- कोडरमा
- बरकट्ठा
- बरही
- बड़कागांव
- हजारीबाग
- सिमरिया
- चतरा
- बहरागोड़ा
- घाटशिला
- पोटका
- जुगसलाई
- जमशेदपुर पूर्वी
- जमशेदपुर पश्चिमी
- ईचागढ़
- सरायकेला
- चाईबासा
- मझगांव
- जगन्नाथपुर
- मनोहरपुर
- चक्रधरपुर
- खरसावां
- तमाड़
- तोरपा
- खूंटी
- रांची
- हटिया
- कांके
- मांडर
- सिसई
- गुमला
- बिशुनपुर
- सिमडेगा
- कोलेबिरा
- लोहरदगा
- मनिका
- लातेहार
- पांकी
- डालटनगंज
- विश्रामपुर
- छतरपुर
- गढ़वा
- भवनाथपुर
झारखंड फेज-2: किन 38 सीटों पर होगी वोटिंग
झारखंड के दूसरे चरण में 20 नवंबर को 38 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। जो इस प्रकार हैं...
- राजमहल
- बोरियो
- बरहेट
- लिट्टीपाड़ा
- पाकुड़
- महेशपुर
- शिकारीपाड़ा
- नाला
- जामताड़ा
- दुमका
- जामा
- जरमुंडी
- मधुपुर
- सारठ
- देवघर
- पोड़ैयाहाट
- गोड्डा
- महगामा
- रामगढ़
- मांडू
- धनवार
- बगोदर
- जमुआ
- गांडेय
- गिरिडीह
- डुमरी
- गोमिया
- बेरमो
- बोकारो
- चंदनकियारी
- सिंदरी
- निरसा
- धनबाद
- झरिया
- टुंडी
- बाघमारा
- सिल्ली
- खिजरी












Click it and Unblock the Notifications