हेमंत सोरेन सरकार पर संकट के बीच गवर्नर से मिले गठबंधन के नेता, राज्यपाल कार्यालय पर ही लगा दिया आरोप

रांची, 01 सितंबर। झारखंड में चल रहे सियासी संकट के बीच सत्तारूढ़ गठबंधन दल झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के नेताओं ने राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात की है। दरअसल प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर विधानसभा की सदस्यता जाने का खतरा मंडरा रहा है, ऐसे में उनके मुख्यमंत्री पद पर बने रहने को लेकर सवाल खड़ा है। सोरेन ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह प्रदेश की सरकार को गिराने की साजिश रच रही है। विधायकों ने आरोप लगाया है कि राज्यपाल के कार्यालय से जानकारियां लीक हो रही हैं।

jharkhand

राज्यपाल से मुलाकात के दौरान इन नेताओं ने एक पत्र भी सौंपा है। इस पत्र में शिकायत की गई है कि जानबूझकर राज्यपाल के कार्यालय से चुनिंदा जानकारियां लीक की जा रही हैं, जिसकी वजह से असमंजश और अव्यवस्था की स्थिति है, प्रशासन और सरकार के बीच भी इसकी वजह से भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। प्रदेश में हेमंत सोरेन की सरकार को लोकतांत्रित तरह से चुना गया है, ऐसे में सरकार को अस्थिर करने के लिए राजनीतिक कट्टरता को प्रोत्साहित किया जा रहा है जोकि कतई ठीक नहीं है।

इन नेताओं ने अपने पत्र में कहा है कि मुख्यमंत्री को अयोग्य करार दिए जाने से सरकार पर कोई असर नहीं होगा क्योंकि गठबंधन के पास बहुमत है। पत्र में अपील की गई है कि राज्यपाल को चुनाव आयोग की ओर से अगर कोई जानकारी साझा की गई है तो उसे सार्वजनिक किया जाए। कांग्रेस वर्किंग कमेटी के अध्यक्ष बंधु तिर्की ने बताया कि राज्यपाल ने किसी भी तरह की जानकारी के राज्यपाल कार्यालय से लीक होने से इनकार किया है। साथ ही उन्होंने इस बात का भी भरोसा दिलाया है कि वह अगले दो दिनों के भीतर हालात पर स्थिति को स्पष्ट करेंगे।

तिर्की ने कहा कि मुख्यमंत्री इस्तीफा नहीं दे रहे हैं। राज्यपाल कानूनी राय ले रहे हैं, उन्होंने भरोसा दिलाया है कि अगले दो दिनों में स्थिति को स्पष्ट किया जाएगा। हमने इस बात को लेकर भी सवाल किया कि कैसे मीडिया में चुनी हुई जानकारी को लीक किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि सूत्र उनके कार्यालय का नहीं है। बता दें कि इस तरह की कई रिपोर्ट सामने आई है कि चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री को उनके पद से हटाने की संस्तुति की है। भाजपा की शिकायत पर चुनाव आयोग ने यह फैसला लिया है। भाजपा का आरोप है कि सोरेन ने चुनाव नियमों का उल्लंघन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+