हेमंत सोरेन के कैबिनेट में कौन-कौन बनेगा मंत्री, आ गई लिस्ट, JMM के 5 और कांग्रेस 4 नेता लेंगे शपथ
Hemant Soren Cabinet Minister List: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज अपना मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार आज दोपहर 12.30 बजे राजभवन में मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण से पहले मंत्रियों की लिस्ट आ गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के आज पांच विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं कांग्रेस के 4 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे और आरजेडी कोटे से एक विधायक मंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं।

राजद से संजय प्रसाद यादव आज मंत्री बनाए जाने वाले हैं, जो गोड्डा से तीसरी बार विधायक बने हैं। उन्होंने भाजपा के अमित मंडल को हराया था। संजय प्रसाद को लालू प्रसाद यादव परिवार के करीबी माने जाते हैं।
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कौन से हैं वो 5 नेता, जो लेंगे शपथ?
🔴 1. दीपक बिरुआ (चाईबासा विधायक)
चाईबासा विधानसभा सीट से जीते दीपक बिरुआ का हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री बनेंगे। ये जेएमएम के दिग्गज नेता हैं और चार बार विधायक रह चुके हैं। ये पहले से भी हेमंत सरकार में मंत्री थे। कोल्हान से ये जेएमएम के सबसे मजबूत नेताओं में से एक हैं।
🔴 2. हफीजुल हसन (मधुपुर विधायक)
हफीजुल हसन फिर से मंत्री बनाए जाएंगे। हफीजुल हसन जेएमएम के वरिष्ठ नेता हाजी हुसैन अंसारी के बेटे हैं। जो फिर से विधायक बने हैं। हफीजुल हसन जेएमएम के अल्पसंख्यक चेहरा हैं। हफीजुल हसन अपने पिता के कोरोना से हुई मौत के बाद मध्यावधि चुनाव जीती थी।
🔴 3. सबिता महतो (ईचागढ़ विधायक)
सबिता महतो, हेमंत कैबिनेट में महिला मंत्री का चेहरा होंगी। ये कुर्मी चेहरा हैं और दूसरी बार विधायक बनी हैं। सबिता महतो जेएमएम के अनुभवी नेता स्वर्गीय सुधीर महतो की पत्नी हैं।
🔴 4. रामदास सोरेन (घाटशिला विधायक)
घाटशिला विधायक रामदास सोरेन आज मंत्री पद की शपथ लेंगे। इन्होंने घाटशिला में चम्पाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को हराया है। रामदास दूसरी बार मंत्री बनाए जाएंगे।
🔴 5. अनंत प्रताप देव (भवनाथपुर विधायक)
पलामू के भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत प्रताप देव भी आज मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इससे पहले अनंत प्रताप देव कांग्रेस के टिकट पर विधायक रह चुके हैं।
🔴 हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि जेएमएम के 6 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। जेएमएम के छठे मंत्री में सुदिव्य कुमार सोनू के नाम की चर्चा है।
कांग्रेस के कौन से हैं वो 4 नेता, जो लेंगे शपथ?
🔴 1. इरफान अंसारी (जामताड़ा विधायक)
कांग्रेस नेता डॉ. इरफान अंसारी फिर से हेमंत कैबिनेट में मंत्री बनने वाले हैं। इरफान अंसारी तीसरी बार विधायक बने हैं। इरफान अंसारी, जामताड़ा से हेमंत सोरेन की भाभी और भाजपा नेता सीता सोरेन को हराकर चुनाव जीते हैं। विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान इन्होंने भाजपा उम्मीदवार सीता सोरेन को अपशब्द कहा था, जिसको लेकर वो विवादों में थे।
🔴 2. राधा कृष्ण किशोर (छतरपुर विधायक)
राधा कृष्ण किशोर, पलामू के छतरपुर से विधायक हैं। ये पहले भी कई बार विधायक रह चुके हैं। राधा कृष्ण किशोर अविभाजित बिहार में भी विधायक थे। ये एससी समुदाय से आते हैं।
🔴 3. दीपिका पांडे सिंह (महागामा विधायक)
दीपिका पांडे सिंह इस बार भी हेमंत मंत्रिमंडल में मंत्री रहेंगी। इससे पहले कैबिनेट में भी दीपिका पांडे शामिल थीं। दीपिका पांडे सिंह दूसरी बार चुनाव जीतकर विधायक बनी हैं। दीपिका पांडे गोड्डा जिले के महागामा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं।
🔴 4. शिल्पी नेहा टिर्की (मांडर विधायक)
शिल्पी नेहा टिर्की रांची के मांडर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। ये भी लगातार दूसरी बार विधायक बनी हैं। शिल्पी नेहा टिर्की अपने पिता बंधु टिर्की को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अयोग्य ठहराए जाने के बाद मध्यावधि चुनाव में जीत दर्ज की थी।












Click it and Unblock the Notifications