झारखंडः मूक-बधिर बेटे की पत्नी से शारीरिक संबंध बनाता रहा पिता, थाने पहुंची बहू

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बहू ने अपने ससुर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आरोपित ससुर काफी लंबे समय से बहू के साथ उसकी मर्जी के खिलाफ उससे शारीरिक संबंध बना रहा था। आरोपित ससुर हजारीबाग एरिया के तापिन नॉर्थ परियोजना में काम करता है। बहू ने चरही थाना में लिखित आवेदन में कहा है कि उसका ससुर दो सालों से उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा है।

ससुर बनाता था शारीरिक संबंध

ससुर बनाता था शारीरिक संबंध

जब भी पीड़िता ने इसके लिए मना किया तो उसको पीटा जाता था और घर से बाहर निकालने के साथ-साथ जान से मारने की भी धमकी दी जाती थी। महिला का पति मूक-बधिर है। बहू ने बताया की 20 जून को भी उसके ससुर ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और जब विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। उस रात उसका पति घर पर नहीं था।

विरोध करने पर बहू की होती थी पिटाई

विरोध करने पर बहू की होती थी पिटाई

इतने सालों से जुल्म सहने के बाद पीड़िता ने अपने ससुर के विरुद्ध पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का निर्णय लिया। पीड़िता शिकायत करने के लिए जैसे ही घर से बाहर निकली उसके छोटे देवर गुड्डू ने उसे रोकने की कोशिश की। उसके नहीं रुकने पर गंदी-गंदी गालियां दी। लेकिन पीड़िता ने लोक-लाज के डर को त्याग दिया और इस अन्याय के विरुद्ध थाना में मामला दर्ज कराने का निर्णय लिया था।

बहू ने ससुर के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

बहू ने ससुर के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

शु्क्रवार को शुक्रवार को वह चरही थाना पहुंच कर अपने ससुर जवाहर नोनिया और देवर गुड्डू उर्फ बबलू कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। इस सबंध में चरही थाना प्रभारी ओम प्रकाश पांडेय से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। हर हाल में पीड़ित महिला को न्याय दिलाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+