झारखंडः पति की मौत के बाद महिला ने लड़की से रचाई शादी, 8 साल से रह रही हैं साथ

गुमला। झारखंड के गुमला जिले में हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां पति की मौत के बाद महिला ने एक लड़की से शादी रचा ली। दोनों पिछले 8 साल से एक मोहल्ले में किराये के मकान में पति-पत्नी की तरह रह रहे हैं। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब नगर परिषद के लोग सर्वे करने मोहल्ले में गए। दोनों का कहना है कि उन्होंने साथ जीने-मरने की कसमें खाई हैं। दोनों ने बताया कि उन्होंने 8 साल पहले घाघरा के हापामुनी मंदिर में शादी की थी।

नगर परिषद की गणना के दौरान हुआ खुलासा

नगर परिषद की गणना के दौरान हुआ खुलासा

इसके बाद गुमला के एक मोहल्ले में किराये के मकान में दंपति की तरह रह रहे हैं। बीते शुक्रवार को सर्वे के लिए नगर परिषद द्वारा लगाए गए कैंप में दोनों की मुलाकात सामुदायिक संगठनकर्ता विमला देवी से हुई। विमला देवी से हुई बातचीत में खुलासा हुआ कि दोनों महिलाएं समलैंगिक दंपति हैं।

8 साल पहले पति की हो गई थी मौत

8 साल पहले पति की हो गई थी मौत

नगर परिषद के लोगों ने इनको आधार कार्ड के साथ-साथ अन्य सुविधा दिलाने का भरोसा दिलाया है। महिला नेत्रहीन है। उसकी शादी रायडीह प्रखंड के केमटे लाटू गांव में हुई। उस वक्ती उसकी एक आंख खराब थी। पति से उसे एक बेटी हुई। महिला ने बताया कि साल 2012 में उसके पति की मौत हो गई, जिसके बाद वह अपनी बेटी के साथ अकेले रहने लगी। उसी वक्त गांव में एक शादी थी।

दोनों 8 साल से किराये के मकान में रह रही हैं

दोनों 8 साल से किराये के मकान में रह रही हैं

उसी शादी में उसकी मुलाकात युवती के साथ हुई। फिर दोनों ने हमेशा-हमेशा के लिए साथ में रहने का फैसला ले लिया। महिला के मुताबिक दोनों ने आपसी सहमति से साल 2012 में हापामुनी मंदिर में शादी रचा ली। युवती का कहना है कि वह महिला को पति मानती है और उसके नाम की सिंदूर माथे पर लगाती है। यही नहीं मंगलसूत्र भी पहनती है। इस दांपत्य जीवन में दोनों खुश हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+