झारखंडः गुमला में एक परिवार के 5 लोगों की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

गुमला। झारखंड के गुमला जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पांच साल के मासूम समेत एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई। शवों पर पिटाई और कुल्हाड़ी से हमले के निशान मिले हैं। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि आरोपितों ने पहले सभी को लाठी-डंडों से पीटा और फिर कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी। मृतकों में मासूम के अलावा उसके माता-पिता और दादा-दादी शामिल हैं। यह घटना मंगलवार देर रात की है।

Gumla murder of five member of family

घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी ह्रदीप पी जनार्दन घटनास्थल पर पहुंचे और जांच में जुट गए। डॉग स्कवॉयड की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। हालांकि अभी हत्या की कारणों का पता नहीं चल सका है। इस संबंध में पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

जिले के कामडारा थाना क्षेत्र के बुरूहातू आम टोली गांव में यह घटना हुई है। मृतकों की पहचान 55 वर्षीय नीकुदीन टोपनो, उनकी 45 वर्षीय पत्नी जोस्फिना टोपनो, 35 वर्षीय बेटा विसेंन्ट टोपनो, 30 वर्षीय बहू सिल्वन्ति टोपनो और पोता आसविन टोपनो के रूप में हुई है। बुधवार की सुबह पड़ोसियों ने नीकुदीन के घर के दरवाजे पर उनकी पत्नी जोस्फिना का शव देखा। इसके बाद घर के अन्य सदस्यों को आवाज लगाई अंदर से कोई जवाब नहीं आया तो कुछ लोग घर के अंदर पहुंचे।

अंदर के एक कमरे में बेड पर नीकुदीन टोपनो की लाश पड़ी थी। जबकि दूसरे कमरे में विंसेन्ट, उसकी पत्नी सिल्वन्ति और पांच साल के बेटे की लाश जमीन पर पड़ी थी। माना जा रहा है कि आरोपित घर के अंदर पहुंचे होंगे। इसके बाद उन्होंने परिवार के सदस्यों पर हमला कर मार डाला होगा। इस दौरान जोस्फिना जान बचाने की कोशिश में घर से बाहर भाग रही होगी। इसी दौरान उसे दरवाजे के पास पकड़कर बदमाशों ने मार डाला होगा।

पुलिस की पूछताछ में गांव वालों ने बताया कि परिवार सीधा-सादा था। ये सभी खेती-बाड़ी का काम कर अपना जीवन यापन कर रहे थे। ऐसे में उन लोगों की भी समझ से बाहर है कि आखिर किसने और क्यों, इस वारदात को अंजाम दिया। वहीं एसपी ह्रदीप पी जनार्दन ने बताया कि जिस तरह से हत्या की गई, इससे आपसी विवाद का मामला लगता है। अभी शुरुआती जांच हुई है। इसमें कंक्रीट कारण नहीं बताया जा सकता है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+