गुमलाः एक ही दिन में दो गैंगरेप, बुजुर्ग महिला और नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म

गुमला। झारखंड के गुमला जिले में एक दिन के भीतर दो गैंगरेप के मामले सामने आया है। एक तरफ जहां 55 वर्षीय महिला के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया। वहीं दूसरी तरफ नाबालिग छात्रा से दो युवकों ने गैंगरेप किया। पहला मामला जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र का है, जहां 55 वर्षीय महिला से गुरुवार की शाम को तीन युवकों ने धारदार हथियार के नोंक पर बारी-बारी से रेप किया। जैसे-तैसे पीड़ित महिला घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद घरवाले बिशुनपुर थाना पहुंचे और पीड़िता के बयान के आधार पर तीन आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज किया।

gumla misdeed with old woman and minor girl

पीड़ित महिला अपनी मां की सेवा करने के लिए मायके आई हुई थी। यहां से वह अपने ससुराल लौट रही थी। इसी दौरान होलंग विद्यालय के पास पहले से मौजूद तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और बारी-बारी से रेप किया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां से आरोपितों की दो जोड़ी चप्पल व मोबाइल फोन भी बरामद किया। हालांकि अभी तीनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

वहीं भरनो थाना इलाके में नाबालिग लड़की के साथ दो युवकों ने गैंगरेप किया। शुक्रवार को भरनो अस्पताल में नाबालिग पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई। नाबालिग के बयान के आधार पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ गैंगरेप की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार गुरुवार को पीड़िता ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। उसी वक्त युवकों ने उसका अपहरण कर लिया फिर अपने साथ उसे सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+