अपने प्रेमी के साथ भागी दो सगी बहनों ने फेसबुक पर डाला वीडियो, लिखा- प्यार किया तो शादी किया

रांची। झारखंड के गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र में एक हफ्ते पूर्व प्रेमी के साथ भागी दो नाबालिग सगी बहनों का अभी तक कोई खोजखबर नहीं मिल पाई है। हालांकि इस मामले में लड़कियों के पिता ने दो युवकों पर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अभी दोनों प्रेमी युगल को बहुत जल्द सकुशल बरामद करने के दावा कर रही थी तभी दोनों प्रेमी युगल ने एक साथ शादी करने का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर पुलिस को सकते में डाल दिया है।

giridih two minor sister shared her marriage video on social media with boyfriend

बताया जा रहा है कि ईसरी बाजार स्थित अपने घर से 4 मार्च को दो सगी बहनें अचानक लापता हो गईं। लड़की के पिता ने 5 मार्च को थाना में आवेदन देकर रांगामाटी के अजय राणा और ईसकी के मिथुन पंडित पर अपनी दोनों बेटियों के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने दोनों युवकों के घरवालों पर जब दबाव बनाया तो घरवालों ने पुलिस को लड़कियों के साथ दोनों युवकों को सबके सामने हाजिर करने का आश्वासन दिया था।

लड़कों के घरवालों ने पुलिस को जानकारी दी थी कि फिलहाल दोनों हैदराबाद में हैं और वे लौट रहे हैं। पुलिस करीब तीन दिन तक इंतजार करती रही लेकिन प्रेमी युगल अभी तक नहीं लौटे। अभी पुलिस प्रेमी युगलों को बरामद करने के लिए प्लान बना रही थी तभी दोनों प्रेमी युगल ने एक साथ फेसबुक पर शादी का वीडियो डालकर सबको हैरान कर दिया। वीडियो में दोनों प्रेमी युगल एक साथ मंदिर में शादी करते हुए नजर आ रहे हैं और पोस्ट करते हुए लिखा कि प्यार किया तो शादी भी किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+