झारखंड: बीजेपी बोली- डुमरी उपचुनाव में इंडिया गठबंधन को हार का डर, इसलिए असदुद्दीन ओवैसी को उतारा
झारखंड के डुमरी उपचुनाव के लिए एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी की एंट्री के साथ ही सियासत तेज हो गई है। भाजपा और इंडिया गठबंधन दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। इसी क्रम में आज झारखंड बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने इंडिया गठबंधन के साथ-साथ हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा।
प्रतुल शाहदेव ने कहा कि डुमरी उपचुनाव में अपने निश्चित हर को देखते हुए अंततः I.N.D.I.A. गठबंधन को अपनी A टीम के स्टार प्रचारक एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी को उतारना पड़ा। ओवैसी ने आज डुमरी विधानसभा में उत्तेजक और तुष्टीकरण वाला भाषण देकर मुस्लिम वोटो का ध्रुवीकरण करने का प्रयास किया। यह ऐसे भी देखा जा रहा है कि असदुद्दीन ओवैसी मुस्लिम वोटों का ध्रुवीकरण करते हैं और उस फसल को आईएनडीआईए गठबंधन काट कर ले जाता है। डुमरी में भी ओवैसी को उतार कर I.n.d.i.a. ने यही तैयारी की है। लेकिन हेमंत सोरेन सरकार से नाराज वोटर इस बार एनडीए की उम्मीदवार को बड़ी जीत दिलाएंगे।

डुमरी में 5 सितंबर की सुबह 7 बजे होगा मतदान
बता दें कि डुमरी में 5 सितम्बर को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा, जबकि 8 सितंबर को गिरिडीह के पचम्भा स्थित कृषि उत्पाद विपणन समिति में 8 बजे से मतगणना की जाएगी। उन्होंने कहा कि मतगणना हेतु 16 काउंटिंग टेबल पर कुल 24 राउण्ड की मतगणना की जानी है।
अभिषेक कुमार, झारखंड












Click it and Unblock the Notifications