दुमकाः ट्रक चालक से 20 लाख की लूट करने वाले बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा

दुमका। झारखंड के दुमका जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रिंग रोड के समीप आंध्रप्रदेश निवासी ट्रक चालक से 20 लाख की लूट करने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से 10 लाख 48 हजार रुपये बरामद किया। इसके अलावा बदमाशों की निशानदेही पर लूट में इस्तेमाल किये गए वाहन को भी जब्त कर लिया। दुमका एसपी अंबर लकड़ा ने प्रेस वार्ता के जरिये जानकारी दी। बता दें कि बीते 27 जून को दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने हथियार का डर दिखाकर ट्रक चालक से 20 लाख रुपये लूट लिए थे।

dumka police caught goons who did loot from truck driver of 20 lakh

वारदात के बाद पुलिस ने आसपास के सीमावर्ती क्षेत्र जिले की पुलिस को सतर्क कर दिया था और मामले की छानबीन काफी गहनता से की जा रही थी। पीड़ित ट्रक चालत हमद शरीफ ने बताया था कि वह असम से आंध्र प्रदेश लौट रहा था। उसने पुलिस को बताया था कि 20 लाख रुपये आंध्र प्रदेश के वेस्ट गोदावरी जिले के एलुरु के एक मछली व्यवसायी काकरला सिनो का था। हमद शरीफ अपनी ट्रक से मछली लेकर असम के पालाघाट गया था।
मछली उतारने के बाद 20 लाख रुपए लेकर वह बिहार के पूर्णिया-भागलपुर के रास्ते लौट रहा था।

इस दौरान जब ट्रक दुमका जिले में रिंग रोड से गुजर रहा था तो एएन कॉलेज से आगे कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर ट्रक को रोकवा लिया। कार के साथ-साथ बाइक सवार अपराधी ट्रक का पीछा कर रहे थे।
हथियारबंद अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम देते समय ट्रक मालिक सह चालक हमद शरीफ पर हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया। ट्रक पर चालक हमद अंसारी अकेले था। पूछताछ में ट्रक ड्राइवर हमद शरीफ ने पुलिस को बताया था कि दुमका रिंग रोड पर एक गड्ढे के पास जब ट्रक की र‌फ्तार थोड़ी धीमी हुई तो पीछा कर रहे कार सवार अपराधियों ने ट्रक को ओवरटेक कर लिया।

इधर, बाइक सवार दो अपराधी ट्रक के केबिन वाली खिड़की पर लटक कर ड्राइवर को काबू में ले लिया। ड्राइवर ने जब गाड़ी रोकने और पैसा निकालने में आनकानी की तो कोई डंडा से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। सामने कुल चार अपराधी थे जिनमें दो अपराधी लाल रंग की कार में थे जबकि दो बाइक पर थे। उनमें दो के पास हथियार था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+