देवघरः प्रेमी के साथ अश्लील अवस्था में थी पोती तभी आ गई दादी तो उतार दिया मौत के घाट

देवघर। झारखंड के देवघर जिले के पोखनाटीला मोहल्ले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पोती ने प्रेमी के साथ मिलकर दादी की हत्या कर दी। क्योंकि उसकी दादी ने उसे प्रेमी के साथ अश्लील अवस्था में देख लिया था। घर के सभी परिजन छठ में बाहर गए थे। उसी दौरान नाबालिग पोती ने हत्या कर दी। जब परिजन घर लौटे तो वो इस बात से हैरान थे कि आखिर बुजुर्ग महिला की हत्या कोई क्यों करेगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और शव सौंप दिया।

deoghar grand daughter did murder of her grandmother with help of her boyfriend

बता दें कि यह घटना बीते 16 नवंबर की है। वारदात के वक्त घर में पोती और दादी ही मौजूद थे। पोती ने पुलिस को बताया कि एक युवक आया और दादी की हत्या कर भाग गया। लेकिन पुलिस आरोपित पोती की बयान से सहमत नहीं हुई। क्योंकि दादी के पेंशन से ही पूरा परिवार चलता था। पुलिस ने जब मामले की गहराई से जांच की तो पता चला कि कातिल और कोई नहीं बल्कि पोती और उसके प्रेमी ही हैं।

डीएसपी ने बताया कि नाबालिक पोती और उसका प्रेमी पिंकू कुमार यादव को दादी ने एक साथ देख लिया था। घरवालों के पास इसका भेद ना खुल जाए। इसलिए पोती ने प्रेमी के साथ मिलकर दादी की हत्या कर दी। डीएसपी के मुताबिक पुलिस को गुमराह करने के लिए पोती ने झूठी कहानी गढ़ी और बताया कि अज्ञात युवक ने घर में घुसकर दादी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी और नाबालिक पोती को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+