झारखंडः देवघर में एक कमरे के अंदर मिली तीन युवकों की लाश, पुलिस कर रही है जांच

Murder In Deoghar देवघर। झारखंड के देवघर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक निर्माणाधीन मकान में मंगलवार की सुबह तीन युवकों का शव बरामद हुआ है। तीनों की मौत गोली लगने से हुई है। घटनास्थल से पुलिस ने एक पिस्टल भी बरामद किया है। इसके अलावा पुलिस ने डेंड्राइट ( नशीला पदार्थ ) भी बरामद किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। यह घटना जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के बाघमारा गांव की है।

deoghar dead body found of three man in room

तीनों युवकों की शिनाख्त 22 वर्षीय सोनू कुमार, 22 वर्षीय रितेश सुलतानिया और 23 वर्षीय छोटू कुमार के रूप में की गई है। बता दें कि मृतक सोनू अपने घर का इकलौता बेटा था। दो माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। सोनू के पिता मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि सोमवार की सुबह रितेश सोनू को घर से लेकर गया था। देर शाम होने के बाद भी जब सोनू घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। लेकिन देर रात तक कुछ पता नहीं चल सका।

मंगलवार की सुबह सोनू के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छोटू के मोबाइल पर कॉल कर लोकेशन ट्रेस किया। इसके बाद गांव के ही सुनसान इलाके में निर्माणाधीन मकान में तीनों के शव मिले। आशंका जताई जा रही है कि तीनों नशे की हालत में थे। पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि आपसी विवाद के बाद इनमें से एक ने दो को गोली मारकर खुद सुसाइड कर लिया हो। वहीं पुलिस तीनों युवकों की हत्या की जांच हर बिन्दु से कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+