सीएम हेमंत सोरेन ने दी गुरुनानक जयंती की शुभकामनाएं
Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनता को गुरुनानक जयंती की बधाई दी है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए अपना बधाई संदेश जारी किया है।

सीएम सोरेन ने लिखा कि निःस्वार्थ सेवा, प्रेम, कल्याण और मानवता का संदेश देने वाले श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर सभी को अनेक-अनेक बधाई और शुभकामनाएं।आज कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर भी सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार।
ज्ञात हो कि कार्तिक मास को पड़ने वाली पूर्णिमा को अत्यंत पवित्र पर्व माना गया है। हिंदू धर्म में इस दिन कस विशेष महत्व है। खास तौर पर उत्तर भारत में इस दिन गंगास्नान का बहुत महत्व है। वैसे तो देश के ग्रामीण में बसे लोग हर पूर्णिमा और एकादशी के दिन गंगा या आसपास की नदियों में पुण्य स्नान करने जाते हैं। लेकिन पर इस दिन गंगा स्नान खास पवित्र माना जाता है।
कार्तिक पूर्णिमा के दिन को सिख गुरूपरब के रूप मे भी मनाते हैं। इस दिवस गुरुनानक देव का भी जन्म हुआ था। वहीं इस दिन को लोग "देव दीपावली" भी कहते हैं। यह दीपावली और कार्तिक मास का आखिरी दिवस भी है।
यह भी पढ़ें 'मैंने कुछ गलत किया है तो सजा दो', विपक्षी दलों पर हेमंत सोरेन ने गुमराह करने का लगाया आरोप












Click it and Unblock the Notifications