आदिवासी छात्रावास गिरिडीह में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन
Jharkhand: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है कि जब तक मैं हूं,आदिवासी समाज का कुछ भी अहित नहीं होगा। सीएम सोरेन ने कहा कि आदिवासी संस्कृति का संरक्षण जरूरी है।यहां के धार्मिक स्थल जाहेर थान की घेराबंदी का कार्य होगा। उन्होने कहा कि इस देश में आदिवासियों का विशेष स्थान होना चाहिए। सीएम सोमवार को आदिवासी छात्रावास गिरिडीह में आयोजित कार्यक्रम में भाषण दे रहे थे।

सीएम सोरेन ने कहा कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था की बेहतरी के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए आगे बढ़ रही है। यहां के लोग सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक रूप से कैसे सशक्त हों, इसके लिए सरकार तत्परता के साथ काम कर रही है।
मुख्यमत्री सोरेन ने कहा कि इस राज्य को हम सभी लोग मिलकर जुलकर विकास की राह में तेज गति से आगे बढ़ाएंगे। आदिवासी छात्रावास गिरिडीह में मल्टीपर्पस हॉल,पुस्तकालय, छात्रावास की चारदीवारी कार्य तथा छात्रावास में रसोइया की व्यवस्था का प्रयास शीघ्र किया जाएगा। गिरिडीह कॉलेज में पीजी की पढ़ाई जल्द शुरू हो, इसके लिए कार्ययोजना शीघ्र तैयार की जाएगी। इस मौके पर मंत्री बेबी देवी, गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय विधायक डॉ सरफराज अहमद, जिला परिषद सदस्य हेंगा मुनि मुर्मू समेत अन्य मौजूद थे।
यह भी पढ़ें उत्तरकाशी टनल से बचाए गए मजदूरों से मिले CM सोरेन












Click it and Unblock the Notifications