सीएम हेमंत सोरेन ने देवघर की जनता को दी विकास कार्यों की सौगात, विपक्ष पर साधा निशाना
Jharkhand News: झारखंड केसीएम हेमंत सोरेन ने शनिवार को अपने दो दिवसीय देवघर के पहले दिन झामुमो कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत कर आगामी चुनावो को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को कई मूल मंत्र दिए। उन्होंने खजूरिया में आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से 200 करोड़ के पुल, सड़क सहित अन्य योजनाओं का उद्घाटन किया। इसके अलावा करीब 50 करोड़ रुपए की परिसंपत्तियों का लाभुकों के बीच वितरण किया।

सीएम हेमंत सोरेन ने अपनी जनसभा में विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष में बैठे लोग 13-14 साल तक जब एक हाथ से राज्य को लूट नहीं सके तो 2014 में डबल इंजन की सरकार ने राज्य को दोनों हाथों से लूटने का काम शुरू किया। उस समय स्थिति इतनी भयावह थी कि लोग भूखे मर जाते थे, लेकिन इनकी सरकारों के नाक, आंख, कान सब बंद थे। क्योंकि उस समय असंवेदनशील सरकार थी, जिन्हें राज्यवासियों से कोई मतलब नहीं था।
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य की 80 प्रतिशत आबादी गांव में रहती है इसलिए हम अपने गांव को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। झारखण्ड देश का पहला राज्य है जहां सभी जरूरतमन्दों को पेंशन का लाभ मिल रहा है। झारखण्ड के समीप वाले राज्यों में लोगों को मिलने वाली पेंशन की राशि भी यहां मिलने वाली राशि से काफी कम है।
यह भी पढ़ें झारखंड में 50 हजार युवाओं को शीघ्र ही मिलेगी शासकीय नौकरी, CM हेमंत सोरेन ने दी जानकारी












Click it and Unblock the Notifications