झारखंड में 50 हजार युवाओं को शीघ्र ही मिलेगी शासकीय नौकरी, CM हेमंत सोरेन ने दी जानकारी
Gadhva News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि सरकार की योजनाएं आपके दरवाजे पर इंतजार कर रही है। जनता इन योजनाओं से जुड़कर खुद को सशक्त और स्वावलंबी बनाएं। गुरुवार को सीएम सोरेन ने गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड में 'आपकी योजना -आपकी सरकार - आपके द्वार' के तृतीय चरण के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा झारखंड युवावस्था में प्रवेश कर चुका है। इस प्रदेश के बने 23 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन बीते दो दशकों के दौरान यह राज्य हमेशा विकास को लेकर हाशिये पर रहा है। झारखंड कैसे आगे बढ़े, इसकी किसी को इसकी चिंता नहीं थी, लेकिन हमारी सरकार ने झारखंड नवनिर्माण के लिए पूरी ताकत के साथ काम किए है। हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार की योजनाएं धरातल पर कैसे उतरे? इसी प्रतिबद्धता के साथ हमारी सरकार कार्य कर रही है। झारखंड अपनी पैरों पर कैसे खड़ा हो? शीर्ष राज्यों की श्रेणी में झारखंड कैसे शामिल हो? इसके लिए हम शानदार कार्य योजना बनाकर आगे बढ़ रहे हैं।
सीएम सोरेन ने कहा कि शासकीय नौकरियों के साथ निजी क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर युवाओं को नियुक्ति पत्र दे रहे हैं। वहीं साथ में रोजगार सृजन योजना भी चलाई जा रही है। उन्होंने युवाओं से अपील की करते हुए कहा कि आप इस योजना के लिए आवेदन दें,आपको व्यवसाय के लिए सरकार की ओर से आर्थिक सहायता की जाएगी।
यह भी पढ़ें












Click it and Unblock the Notifications