Champai Soren Floor Test: झारखंड CM चंपई सोरेन ने विधानसभा में साबित किया बहुमत, समर्थन में 47 वोट पड़े
Champai Soren Floor test wins: झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया है। विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 47 वोट मिले हैं। वहीं विपक्ष में 29 वोट पड़े हैं।
इस बहुमत परीक्षण में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए थे। हेमंत सोरेन को PMLA कोर्ट ने विधानसभा में मौजूद रहने की इजाजत दी थी।

पिछले हफ्ते प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद चंपई सोरेन को सीएम बनाया गया था। हेमंत सोरेन को जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था।
यहां समझिए झारखंड का विधानसभा गणित
80 विधानसभा सीटों वाले झारखंड में सरकार बनाने के लिए 41 विधायकों की जरूरत थी। जो फ्लोर टेस्ट में चंपई सोरेन की सरकार ने साबित कर दिया है। उन्हें समर्थन में 47 वोट मिले हैं।
महागठबंधन की सरकार में 29 विधायक जेएमएम, 17 विधायक कांग्रेस और एक-एक विधायक आरजेडी और सीपीआई(एमएल) के हैं। कुल मिलाकर ये 48 विधायक हैं।
वहीं विपक्षी गठबंधन में 30 विधायक हैं, जिनमें भाजपा के 26, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन के 3 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अजीत पवार के गुट से एक विधायक शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications