कर्ज चुकाने के लिए बहन को अपने ससुर के पास भेजता था भाई, नाबालिग हुई गर्भवती

बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले में भाई-बहन को रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां नाबालिग लड़की ने अपने भाई और उसके ससुर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बोकारो शहर के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ उसके भाई का ससुर ही दुष्कर्म करता था और यह सब भाई की मर्जी से हो रहा था।

55 वर्षीय ससुर ने किया रेप

55 वर्षीय ससुर ने किया रेप

मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता गर्भवती हो गई। लड़की की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भाई और उसके ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपित भाई और उसके 55 वर्षीय ससुर को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है। पीड़िता ने अपनी शिकायत ने बताया कि उसके घर के पास में ही भाई का ससुर रहता है।

भाई ने ससुर से लिया था पैसा

भाई ने ससुर से लिया था पैसा

दुर्गा पूजा के दौरान भाई ने अपने ससुर से कुछ रुपये लिये थे। पैसे लेने के बाद भाई ने उसे अपने ससुर के पास भेज दिया। फिर भाई का ससुर उसे अलग-अलग जगह पर घुमाने ले गया और इस दौरान उसने 5-6 बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। इसके चलते वह गर्भवती हो गई। बता दें कि दो माह पहले भी किशोरी थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने ससुर और भाई को गिरफ्तार कर लिया

पुलिस ने ससुर और भाई को गिरफ्तार कर लिया

तब वह अपने घरवालों पर ही प्रताड़ित करने का आरोप लगा रही थी। तब थाना प्रभारी ने पूरे मामले को CWC के पास भेज दिया था। पीड़िता ने उस वक्त न तो थाना में और न ही CWC के सामने दुष्कर्म की बात बताई थी। अब गर्भवती होने पर वह अपने घरवालों के साथ थाना पहुंची और पूरी कहानी बताई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

छात्रा ने की खुदकुशी

छात्रा ने की खुदकुशी

वहीं जमशेदपुर शहर के आजादनगर थाना इलाके के जाकीर नगर में 16 साल की छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना शनिवार की रात की है। मृतका की शिनाख्त कशिश परवीन के रूप में हुई है। उसकी लाश कमरे के अंदर पंखे में दुपट्टे से झूलती हुई मिली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+