झारखंड: बीजेपी महिला मोर्चा ने ऑटो-रिक्शा चालकों को बांधी राखी, सम्मान पाकर श्रमिकों के खिले चेहरे
भाई बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का त्योहार रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व राजधानी रांची के रातू रोड इलाके में अनोखा नजारा देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने बुधवार को ऑटो चालक, रिक्शा चालक, ठेला और खोमचे लगाने वालों को स्नेह सूत्र बांधकर अटूट प्रेम का परिचय दिया।
अपने और परिवार के जीविका के लिए हर परिस्थिति और त्योहारों में सड़क पर रहकर मेहनत करने वाले लोगों को राखी बांधी है। साथ ही बड़े आदर पूर्वक से इन बहनों ने भाइयों को मिठाई खिलाई और हाथ जोड़कर प्रणाम किया। इस प्रकार के आयोजन से अपने घर पर नहीं रहकर त्योहार और खुशियां नहीं मानने वालों के बीच काफी हर्ष का विषय बना रहा।

भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने इस कार्यक्रम के उद्देश्य को बताते हुए कहा कि हम भाजपा महिला मोर्चा की बहनों के द्वारा स्नेह यात्रा निकालकर वैसे भाइयों को स्नेहा सूत्र बांधने का काम कर रहे हैं, जिनकी बहनें नहीं हैं या अपने जीविका के लिए रक्षाबंधन का त्योहार अपने बहनों के बीच नहीं मना पा रहे हैं।
वहीं कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विधायक का कहना है कि रक्षाबंधन का त्योहार भाई और बहन के बीच के अटूट स्नेह को प्रदर्शित करता है। हम सब महिला बहनें सैनिक और श्रमिक भाइयों के प्रति विशेष सम्मान को व्यक्त करने के लिए इस प्रकार के स्नेह सूत्र बंधन का आयोजन कर रहे हैं।
संवाद सूत्र- अभिषेक कुमार, रांची, झारखंड
यह भी पढ़ें- झारखंड: बीजेपी बोली- डुमरी उपचुनाव में इंडिया गठबंधन को हार का डर, इसलिए असदुद्दीन ओवैसी को उतारा












Click it and Unblock the Notifications