Jharkhand: पेड़ से लटका मिला BJP नेता का शव, परिजनों का आरोप- जमीन विवाद में कर दी हत्या, जांच में जुटी पुृलिस
Jharkhand News: झारखंड पुलिस ने कहा कि सुनसान जगह पर बीजेपी नेता का शव मिला है। हम पूरी तरह से मामले का जांच कर रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Jharkhand News: झारखंड के पलामू जिले में 35 वर्षीय बीजेपी नेता का शव पेड़ से लटका मिला है। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि बीजेपी नेता का शव पेड़ से लटका मिला है। पुलिस अधिकारी आलोक कुमार टुटी ने कहा कि बीजेपी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के मनातू मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह का शव पेड़ से लटका मिला।
बीजेपी नेता का शव आज सुबह पेड़ से लटका मिला। इसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रमोद सिंह ने बुधवार शाम 5 बजे घर से निकला था और लापता हो गया। उन्होंने कहा कि उसका शव सुनसान जगह पर मिला था।
मृतक के परिजनों का आरोप है कि जमीन विवाद में उसकी हत्या की गई है। आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे पेड़ से लटका दिया गया है। परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
Recommended Video

मृतक के परिजनों ने मनातू पुलिस स्टेशन के इंचार्ज पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने कार्रवाई नहीं की। जब हम लोग रिपोर्ट दर्ज कराने गए तो उन्होंने न तो रिपोर्ट दर्ज कराई न ही कोई कार्रवाई की। उसने अपनी बहन से कहा कि वह 20 मिनट में घर वापस आ जाएगा, क्योंकि वह एक व्यक्ति से पैसे लेने जा रहा था लेकिन वापस नहीं आया।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम हर पहलू से मामले की जांच कर रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके बाद ही पता चल पाएगा कि मामला हत्या है या आत्महत्या।
यह भी पढ़ें- झारखंड हाईकोर्ट का नया भवन तैयार, 30 अप्रैल तक हैंडओवर करने की हो रही तैयारी












Click it and Unblock the Notifications