Jharkhand: आजसू ने जारी किया घोषणा पत्र, क्या बोले पार्टी प्रमुख सुदेश कुमार महतो?
झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए एनडीए गठबंधन की पार्टी आजसू ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है। आजसू ने अपने घोषणा पत्र में 30 प्रमुख वादों का ज़िक्र किया है। पार्टी खुद को राज्य में बदलाव लाने वाला अगुआ बता रही है। उनका लक्ष्य सरकार को मज़बूत बनाना और राज्य में समृद्धि लाना है। इस दौरान पार्टी के प्रमुख सुदेश कुमार महतो, विधायक लंबोदर महतो, रामचंद्र सहीस, सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी और पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर देवशरण भगत समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।
घोषणा पत्र जारी करने हुए पार्टी प्रमुख सुदेश कुमार महतो ने कहा कि 5 साल तक चली वर्तमान राज्य सरकार ने झारखंड और झारखंड की अस्मिता पर चोट पहुंचाया है। सरकार ने शासन को कमजोर किया है।

आजसू का घोषणा पत्र राज्य के विभिन्न वर्गों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं का प्रस्ताव देता है। पार्टी के प्रमुख नेता, सुदेश कुमार महतो ने झारखंड के हर परिवार को ₹1,21,000 की वार्षिक आय देने का वादा किया है। इस योजना के तहत, ग़रीब परिवारों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी और महिलाओं को नारी सम्मान योजना के तहत ₹2,500 मासिक भत्ता मिलेगा। आजसू ने किसानों को मुफ्त पानी और बिजली देने का भी वादा किया है।
स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाना और रोज़गार बढ़ाना
आजसू पार्टी का मानना है कि राज्य के विकास के लिए रोज़गार और पुनर्वास आयोग बनाना और पेसा कानून को ज़ोरदार ढंग से लागू करना ज़रूरी है। रोज़गार बढ़ाने के लिए सुदेश कुमार महतो ने राज्य के हर विधानसभा क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने का दावा किया।












Click it and Unblock the Notifications