UP News: 'तू मेरी नहीं हुई तो...', तमंचा लेकर ब्यूटी पार्लर पहुंचा सिरफिरा, दुल्हन के सीने में मारी गोली, मौत
UP News: उत्तर प्रदेश की झांसी जनपद में शादी के दिन ब्यूटी पार्लर में मेकअप करने गई एक दुल्हन को सिरफिरे आशिक ने गोली मार दी। गोली लगने के चलते दुल्हन की मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलने के बाद दुल्हन के घर वाले भी वहां पहुंचे। दुल्हन को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और डेड बॉडी कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के दतिया जिले का एक परिवार अपनी 20 वर्षीय बेटी की शादी करने के लिए झांसी के खोडन स्थित एक मैरिज लान में पहुंचा था। रविवार को युवती की शादी थी। उसकी शादी झांसी के ही एक गांव निवासी युवक के साथ तय थी।
मैरिज लान में शादी की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान दुल्हन मेकअप करवाने के लिए ब्यूटी पार्लर गई। बताया जा रहा है कि युवती के पड़ोस का रहने वाला दीपक अहिरवार नामक एक युवक युवती से एक तरफा प्यार करता था।
जिस समय दुल्हन ब्यूटी पार्लर में मेकअप कर रही थी उसी समय दीपक अहिरवार तमंचा लेकर वहां पहुंचा। उसने दुल्हन को अपने साथ चलने के लिए कहा तो दुल्हन ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। बात उसके बाद ब्यूटी पार्लर संचालिका ने दीपक को पार्लर से बाहर निकाल दिया।
शीशा तोड़कर अंदर घुसा और मार दी गोली
बताया जा रहा है कि ब्यूटी पार्लर से दीपक को बाहर निकालने के बाद ब्यूटी पार्लर संचालिका ने अंदर से दरवाजा बंद कर दिया था। ब्यूटी पार्लर संचारी का और दुल्हन की बहन मौजूद थी। इसी बीच दरवाजे में लगा शीशा तोड़कर दीपक दोबारा अंदर प्रवेश कर गया।
ब्यूटी पार्लर में प्रवेश करने के बाद दीपक दुल्हन का हाथ पकड़ कर जबरन उसे अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगा। इस दौरान दुल्हन विरोध किया तो उसने दुल्हन के सीने में दो गोली मार दी। गोली चलते ही वहां हड़कंप मच गई।
उसके बाद आरोपी दीपक अपने एक सहयोगी के साथ वहां से फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इधर दूल्हा बारात लेकर पहुंचने वाला था जिसे फोन करके मना किया गया और बारात वापस लौट गई।
पुलिस का कहना है की दुल्हन की गोली मार कर हत्या की गई है। इस मामले में युवती के गांव का ही रहने वाले एक युवक का नाम सामने आ रहा है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications