Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Jhansi News: संपत्ति के लिए बहू ने प्रेमी और बहन संग रची सास की हत्या की साजिश, चौंकाने वाला खुलासा

Jhansi News: झांसी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों और भरोसे को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है। यहां 29 वर्षीय महिला पूजा जाटव पर अपनी 55 वर्षीय सास की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा है।

पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है कि पूजा ने अपने प्रेमी अनिल वर्मा और बहन कमला के साथ मिलकर इस सनसनीखेज साजिश को अंजाम दिया। मामला शुरुआत में डकैती जैसा दिखाया गया, लेकिन जांच ने जब परतें खोलीं तो साजिश, अवैध संबंध और लालच की असली कहानी सामने आई।

up Jhansi news

घटना झांसी के टहरौली थाना क्षेत्र की है, जहां 24 जून को सुशीला देवी की संदिग्ध हालात में मौत हुई। पहले इसे डकैती के दौरान हुई हत्या बताया गया, लेकिन फिर बहू पूजा की संदिग्ध गतिविधियों ने शक को और गहरा कर दिया।

हत्या का कारण बनी 18 बीघा ज़मीन

पुलिस के अनुसार, सुशीला देवी ससुराल की 18 बीघा जमीन में पूजा को हिस्सा देने से मना कर रही थीं। इसी विवाद के चलते बहू ने उन्हें रास्ते से हटाने की योजना बनाई। साजिश के तहत सुशीला की गला दबाकर हत्या कर दी गई।

हत्या को डकैती का रूप देने के लिए घर से लाखों के जेवरात भी गायब कर दिए गए। इस बीच, अंतिम संस्कार से पहले ही पूजा का अचानक गायब हो जाना पुलिस को और भी संदिग्ध लगा, जिसके बाद पूरा मामला खोल दिया गया।

अवैध संबंधों की कहानी से और गहराया शक

पूजा की निजी जिंदगी की कहानी भी उतनी ही विवादित रही है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि उसकी पहली शादी ग्वालियर के युवक से हुई थी। फिर कोर्ट के दौरान कल्याण नाम के युवक से मुलाकात हुई और दूसरी शादी हुई।

कुछ समय बाद कल्याण की भी रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद पूजा के जेठ और देवर से कथित अवैध संबंध बन गए। यह बात सास सुशीला को मंज़ूर नहीं थी, और यही बात पूजा के मन में नाराज़गी बनती गई।

मुठभेड़ के बाद प्रेमी गिरफ्तार

घटना में शामिल अनिल वर्मा को पुलिस ने 2 जुलाई की रात घुर्रारिया तिराहा के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। वह चोरी के जेवरात बेचने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। मुठभेड़ में उसे गोली भी लगी।

एसपी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अनिल के पास से आठ लाख रुपये मूल्य के आभूषण बरामद किए गए हैं। इससे पहले, पूजा और उसकी बहन कमला को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। सभी पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

एसपी ने जानकारी दी कि शुरू में डकैती का शक था, लेकिन पूजा के भागने और संपत्ति विवाद की जांच से साफ हो गया कि यह हत्या जानबूझकर की गई थी। पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं पर गहराई से जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ हत्या, साजिश, और साक्ष्य छिपाने जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+