UP: ससुर-बहू साथ बैठकर पीते थे शराब, फिर बनाते थे संबंध, सास ने रंगे हाथ पकड़ा तो ससुर ने उठाया खौफनाक कदम

UP News: उत्तर प्रदेश के झांसी से ससुर और बहू के रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। झांसी में ससुर और बहू दोनों एक साथ बैठकर शराब पीते थे उसके बाद अवैध संबंध बनाते थे।

एक दिन सास ने दोनो को रंगरलियां मनाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके बाद घर में जमकर विवाद हुआ। सूचना मिलने के बाद दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाला बेटा आया गया और अपनी पत्नी को जमकर फटकार लगाया।

up-father-in-law-and-daughter-in-law-used-to-sit-together-and-drink-alcohol-then-used-to-have-rela

बात बढ़ने पर ससुर ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले को लेकर पूरे गांव में लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

यह पूरा मामला टोडीफतेहपुर थाने के एक गांव की है। गांव के रहने वाले एक व्यक्ति के पत्नी की मौत 20 साल पहले हो गई थी। पत्न की मौत के बाद उसने एक विधवा महिला से दूसरी शादी की। विधवा महिला अपने पहले पति से हुए बेटे को भी साथ लेकर आई थी।

बताया जा रहा है कि बेटा बड़ा हुआ तो उसकी शादी कर दी गई। पीएम हाउस पहुंची महिला ने बताया कि शादी के बाद रुपए को लेकर उसकी बहू विवाद करने लगी। इसी के चलते उनका बेटा दिल्ली में काम करने चला गया। बेटे के दिल्ली चले जाने के बाद महिला का पति और बहू दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।

सास द्वारा बताया गया कि उसे नींद की गोली खिलाकर उसके पति और बहू दोनों साथ में बैठकर शराब पीते थे और अवैध संबंध बनाते थे। यह बात पड़ाेसियों को पता चली तो धीरे-धीरे महिला तक पहुंची। एक दिन उसने अपने पति और बहू को आपत्तिजनकर हाल में पकड़ लिया।

पकड़ने के बाद तीनों में जमकर कहासुनी हुई। महिला ने बताया कि उसकी बहू अपने ससुर के साथ ही रहना चाहती थी। इस बात से नाराज होकर महिला मायके लौट गई और दिल्ली में काम कर रहे अपने बेटे को भी मामले की जानकारी दी जिससे बेटा दिल्ली से वापस आ गया।

बेटे के वापस आने के बाद तीनाें में जमकर विवाद हुआ। सास ने बताया कि इसी बात से नाराज होकर उसके पति ने शनिवार को जमकर शराब पी। शराब पीने के बाद घर लौटकर आने पर जहर खा लिया। जानकारी होने के बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मृत ससुर के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+