Ajab Gajab : यूपी में कैश से भरा बैग समझकर कुत्ते को ही लूट ले गए लुटेरे, इलाज कराने ले जा रहा था मालिक
झांसी, 08 जुलाई: यूपी के झांसी जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक शख्स अपने बीमार कुत्ते का इलाज करने के लिए डॉक्टर के पास ले जा रहा था। कुत्ता एक बैग में था। शख्स बाइक से जा रहा था, तभी रास्ते में बाइक सवार बदमाश मिल गए। उन्होंने शख्स को रोका और जमकर मारपीट के बाद कुत्ते वाले बैग को कैश से भरा बैग समझकर लूट ले गए। पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला ?
मामला झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का है। ग्वालियर रोड पुलिस चौकी के पीछे रेलवे क्रॉसिंग के पास देर रात 2:30 बजे बाइक सवार तीन लुटेरों ने कुणाल नाम के एक शख्स के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले कुणाल ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गुरुवार की रात में 2:30 बजे उनके रिश्तेदार का कुत्ता काफी बीमार हो गया था। कुत्ते को वह सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के मिशन कंपाउंड के रहने वाले रवि गुप्ता के घर दवाई दिलाने ले जा रहे थे।

कैश से भरा बैग समझकर कुत्ते को लूट ले गए लुटेरे
कुणाल ने बताया कि ग्वालियर रोड रेलवे क्रॉसिंग पार करते ही पीछे से बाइक सवार लुटेरे वहां पहुंच गए और पीछा करके उसे रोक लिया। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उनके साथ जमकर मारपीट कर दी। एक लुटेरे ने उस बैग को लूट लिया, जिस बैग के अंदर कुणाल ने बिमार कुत्ते को रखा हुआ था। कुणाल ने बताया कि लुटेरे कैश समझकर बैग को लूटकर ले गए हैं।

चर्चा का विषय बनी कुत्ते के लूट की घटना
पीड़ित कुणाल ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने घटना की जांच कर ही है। कुत्ते के लूट की घटना इलाके के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications