अग्निवीर योजना फाड़कर कूड़े में फेंक देंगे, राहुल गांधी ने झांसी में BJP पर बोला हमला, कॉरिडोर पर भी उठाए सवाल

Rahul Gandhi Jhansi Lok Sabha elections 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को झांसी पहुंचे। झांसी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला किया।

अग्निवीर योजना को लेकर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हम अग्निवीर योजना को फाड़कर कूड़े में फेंक देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि शहीदों के नाम पर हम भेदभाव नहीं होने देंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मुफ्त अनाज योजना कांग्रेस की सरकार लेकर आई थी।

rahul-gandhi-said-in-jhansi-that-he-will-uproot-the-agniveer-scheme-and-throw-it-in-the-garbage

हमारी सरकार बनने पर हम मुफ्त अनाज योजना के तहत और भी अनाज देंगे तथा देशवासियों को अच्छी क्वालिटी का राशन उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों गरीबों और कमजोर लोगों की सरकार बननी चाहिए। अंबानी और अडानी की सरकार हटाई जानी चाहिए।

खटाखट खटाखट भेजा जाएगा रुपया: राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा वाले देश में 22 अरबपति बना रहे हैं हम करोड़ों लोगों को लखपति बनाएंगे। हर परिवार की एक महिला को चुना जाएगा और करोड़ों महिलाओं के खाते में 1 लाख रुपए भेजे जाएंगे।

4 जून को कर्ज माफ करने जा रहे: राहुल गांधी ने यह भी कहा कि 4 जून को हम हिंदुस्तान के गरीब किसानों का कर्ज माफ करने जा रहे हैं। जैसा कि यूपीए सरकार में हमने पहले भी कर चुका हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 22 अरबपतियों का 16 लाख करोड़ कर्ज माफ किया।

हमने 72000 किसानों का कर्ज माफ किया था। उन्होंने कहा कि इस बार INDIA गठबंधन ने मन बना लिया है कि जितना इन्होंने पूंजी पत्तियों का पैसा माफ किया है उतना ही पैसा हम गरीबों को खटाखट देंगे। राहुल गांधी ने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर छाते लटका दिए गए हैं।

कॉरिडोर के नाम पर बीजेपी किसानों को बना रही बेवकूफ: राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार कॉरिडोर के नाम पर किसानों को बेवकूफ बना रही है। जब आपकी जमीन छीनने का मौका आता है तो आपको लालच देकर बरगलाकर हड़प लेते हैं। यह चुनाव संविधान बढ़ाने का चुनाव है, जो भी आपको मिला है संविधान ने दिया है। इसके बिना गरीब लोग कहीं के नहीं रहेंगे।

10 साल में एक लाख किसानों ने किया आत्महत्या: जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसने की आय दोगुनी करने की बात करती थी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और 10 साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की।

भारतीय जनता पार्टी ने कुछ भी किया तो जनता को ठगने का काम किया। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल अमीरों की सरकार है और भाजपा में सिर्फ बीजेपी वालों का विकास हुआ है और भाजपा काला कानून लेकर आई। अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि जिन्होंने वैक्सीन लगवाई है उनका दिल की बीमारी जल्दी हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+