DJ संग बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, काजी ने निकाह पढ़ने से किया इनकार, 25 हजार का लगा जुर्माना

झांसी, 03 जनवरी: उत्तर प्रदेश के झांसी में शादी समारोह में डीजे के कारण बवाल खड़ा हो गया। दूल्हा डीजे के साथ दुल्हन के द्वार पहुंचा तो इस पर काजी बिफर पड़े और उन्होंने निकाह पढ़ने से ही इनकार कर दिया। करीब 4 घंटे चले मान-मनौव्वल के बाद काजी एक शर्त के साथ निकाह पढ़ने के लिए तैयार हुए। शर्त के मुताबिक, वर-वधू पक्ष के लोगों ने स्टेज पर जाकर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी। इसके बाद देर रात डेढ़ बजे काजी ने निकाह पढ़ाया। इसके बाद शहर के 3 काजियों ने मिलकर फतवा जारी कर मुस्लिम समाज के निकाह में डीजे पर रोक भी लगा दी। फतवे का उल्लंघन करने पर लड़के पक्ष पर 25 हजार रुपए जुर्माना लगाया जाएगा।

Recommended Video

    Jhansi में बारात लेकर पहुंचा दुल्हा, काज़ी ने निकाह पढ़ाने से किया इंकार | वनइंडिया हिंदी
    डीजे पर नाचते दुल्हन के द्वार बारात लेकर पहुंचा दूल्हा

    डीजे पर नाचते दुल्हन के द्वार बारात लेकर पहुंचा दूल्हा

    झांसी के पुलिया नंबर 9 स्थित मदीना मस्जिद के काजी अताउल्ला खान ने बताया कि यहां की लड़की का रिश्ता झांसी के ही गुरसराय में हुआ था। सात दिन पहले इमाम घर जाकर बताकर आए थे कि बारात में डीजे लेकर नहीं आना है। इस संबंध में फोन पर लड़के वालों से भी बात हो चुकी थी। इसके बावजूद बीती रात रात जब बारात आई तो लड़के वाले डीजे लेकर पहुंच गए। डीजे पर नाचते हुए बाराती दुल्हन के घर पहुंचे।

    काजी ने निकाह पढ़ने से किया इनकार

    काजी ने निकाह पढ़ने से किया इनकार

    शुरुआती रस्म अदा करने के बाद जब निकाह का वक्त हुआ, तब काजी ने रोक के बावजूद बारात में डीजे बजाने को लेकर निकाह पढ़ने से मना कर दिया। इससे दोनों पक्षों में खलबली मच गई। फिर किसी तरह मान-मनौव्वल कर निकाह कराया गया, लेकिन आगे से ऐसा न हो इस लिए एक फतवा जारी किया गया और अगर किसी मुस्लिम समाज के लोगों ने इसका उल्लंघन किया तो उसको दंडित करने का प्रावधान भी किया गया।

    लड़के पक्ष पर लगाया जाएगा 25 हजार रुपए का जुर्माना

    लड़के पक्ष पर लगाया जाएगा 25 हजार रुपए का जुर्माना

    दरअसल, काजियों का मानना है कि इस्लाम में डीजे हराम है, ये फिजूल खर्ची है। ऐसे में फतवे का उल्लंघन करने पर लड़के पक्ष पर 25 हजार रुपए जुर्माना लगाया जाएगा। अगर किसी काजी ने बारात में डीजे बजने के बाद निकाह पढ़ाया तो उस पर भी 5100 रुपए का जुर्माना लगेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+