झांसी: पंचायत चुनाव के दौरान महिला अधिकारी की अचानक बिगड़ी तबियत, खून की उल्टियों के बाद हुई मौत
झांसी: पंचायत चुनाव के दौरान महिला अधिकारी की अचानक बिगड़ी तबियत, खून की उल्टियों के बाद हुई मौत
झांसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश के 18 जिलों में आज यानी (15 अप्रैल) को वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। तो वहीं, झांसी के बड़ागांव ब्लॉक में पंचायत चुनाव के दौरान गांव जौरी बुजुर्ग के बूथ नंबर 61 पर तैनान मतदान महिला अधिकारी की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। बूथ पर ही उसे खून की उल्टियां हुईं। हालांकि, पुलिस के मुताबिक, हृदय गति रुकने से मौत की हुई है।

झांसी कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्गत मोहल्ला दतिया गेट बाहर निवासी निर्मला साहू (56) का बड़ागांव के सिविल विद्यालय गांव जौरी बुजुर्ग बूथ नंबर 61 पर मतदान अधिकारी के रूप में ड्यूटी लगाई थी। सुबह करीब 11 बजे अचानक निर्मला को उल्टियां हुई। जिससे मतदान स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन से डॉक्टरों की टीम बुलाई गई। इसी बीच निर्मला ने दम तोड़ दिया, जिससे मतदान में व्यवधान हुआ। बड़ागांव थाना पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
झांसी में फर्जी मतदान को लेकर बवाल
झांसी में सुबह से शांतिपूर्ण चल रही मतदान प्रक्रिया दोपहर होते-होते जबरदस्त बवाल में बदल गई। गरौठा की ककरवई जिला पंचायत सीट पर मतदान केंद्र पर दबंगों ने जबरदस्त बवाल काटा। मतदान कर्मियों के साथ मारपीट कर तोड़फोड़ की। फर्जी वोटिंग को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा कि दोपहर में एक मतदाता को पीठासीन अधिकारी ने फर्जी वोटिंग की आशंका के चलते वोट देने से रोक दिया। इस पर वहां बहस शुरू हो गई। सूचना मिलने पर डीएम और एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए। वीडियो बनाने वालों को वहां से खदेड़ दिया। इस वजह से करीब 1 घंटे तक मतदान वहां बाधित रहा।












Click it and Unblock the Notifications