Jhansi: बकरी चराने को लेकर महिला को उतारा मौत के घाट, लाठी-डंडों से पीटकर निर्मम हत्या
झाँसी के एक गाँव में मात्र बकरी चराने को लेकर एक महिला को बेरहमी से पीटा गया। मारपीट के दौरान आरोपी युवक द्वारा लाठी से उसका सर फोड़ दिया गया, जिससे उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

झाँसी जिले की तहसील मऊरानीपुर से एक हैरान कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला को खेत में बकरी चराने और पानी पिलाने को लेकर हुए विववाद में लाठी डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी युवक को भी हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है।

बकरी चराने को लेकर हत्या
बता दें कि झाँसी के मऊरानीपुर तहसील के गांव बसरिया में खेत में बकरी चरा रही पुक्खन देवी से गांव के ही मानवेंद्र सिंह खंगार के बीच बकरी के पानी पीने को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी कहासुनी में अचानक युवक ने महिला पर हमला कर दिया। युवक महिला के साथ बुरी तरह से मारपीट करने लगा। इसी दौरान उसने खेत में पड़ा एक डंडा उठाकर महिला के सर पर दे मारा, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

परिजनों का आरोप: कुल्हाड़ी से की गई हत्या
युवक द्वारा डंडा मारे जाने से महिला के सिर में गंभीर चोटे आ गई। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में झाँसी के मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया। वही आज घायल महिला ने मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमोर्डम के लिए भेज दिया है। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। वही महिला के परिजनों का आरोप है कि महिला की कुल्हाड़ी मार कर हत्या की गई है।
Recommended Video



Click it and Unblock the Notifications
